Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आईपीएल में सबसे ज्‍यादा बार हैट्रिक लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज, युवराज सिंह जैसा कारनामा कोई नहीं कर पाया

आईपीएल में सबसे ज्‍यादा बार हैट्रिक लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज, युवराज सिंह जैसा कारनामा कोई नहीं कर पाया

आईपीएल ऐसी लीग है जहां बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलता है। हालांकि, कई बार गेंदबाज भी अपना कमाल दिखाते हैं। कुछ गेंदबाज तो ऐसे रहे हैं जिन्होंने इस ...और पढ़ें




युजवेंद्र चहल के पास है बड़ा मौका


आईपीएल में एक गेंदबाज ने तीन बार ली है हैट्रिक


युवराज सिंह ने जो किया वो अभी तक कोई नहीं कर पाया


युजवेंद्र चहल के पास बराबरी करने का मौका


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में हर गेंदबाज का सपना होता है कि वह हैट्रिक ले। कुछ गेंदबाजों का ये सपना पूरा हो पाता है तो कई गेंदबाज इससे महरूम रह जाते हैं। इससे भी अलहदा कुछ गेंदबाज ये काम एक से ज्यादा बार कर लेते हैं। आईपीएल में ऐसा हुआ है। कुछ गेंदबाजों ने एक से ज्यादा बार हैट्रिक ली है जिसमें से एक गेंदबाजों ने तो ये कारनामा तीन बार किया है।


आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से अब तक 20 गेंदबाजों ने आईपीएल में हैट्रिक ली है, लेकिन सिर्फ तीन ही गेंदबाज हैं जो ये काम एक से ज्यादा बार कर पाए हैं। आपको बताते हैं आईपीएल में किन-किन गेंदबाजों ने ये काम एक से ज्यादा बार किया है।

आईपीएल में एक से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

अमित मिश्रा

आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा के नाम हैं। अमित ने आईपीएल के पहले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ये काम किया था। उन्होंने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में रवि तेजा, प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को आउट किया था। इसके बाद अमित ने साल 2011 में डेक्कन से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ये काम किया था। उन्होंने आर मैक्लॉरेन, मंदीप सिंह और रयान हैरिस को अपना शिकार बनाया था।


अमित ने अपनी तीसरी हैट्रिक सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हुए साल 2013 में ली थी। तब उन्होंने पुणे वॉरियर्स के भुवनेश्वर कुमार, राहुल शर्मा और अशोक डिंडा को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया था।

युवराज सिंह

इस मामले में दूसरे नंबर पर नाम युवराज सिंह का है जिन्होंने दो बार आईपीएल में हैट्रिक ली है। युवराज ने पहली बार साल 2009 में पंजाब से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ अपनी पहली हैट्रिक ली थी। उन्होंने रॉबिन उथप्पा, जैक्स कैलिस और मार्क बाउचर को आउट किया था।


युवराज ने अपनी दूसरी हैट्रिक 2009 में ही डेक्कन के खिलाफ ली थी। उन्होंने तब हर्षल गिब्स, एंड्रयू साइमंड्स और वेणुगोपाल राव को आउट किया था। युवराज आईपीएल के एक सीजन में दो हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। अभी तक ये काम कोई और नहीं कर पाया है।


युजवेंद्र चहल

तीसरे नंबर पर नाम आता है लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का। इस खिलाड़ी ने साल 2022 और 2025 में दो बार हैट्रिक ली है। चहल ने पहली हैट्रिक 2022 में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ली थी। तब उन्होंने श्रेयस अय्यर, शिवम मावी और पैट कमिंस को आउट किया था। इसके बाद पिछले साल चेन्नई के चेपॉक में चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को आउट किया था। चहल ने ये हैट्रिक पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए ली थी। इस सीजन युजवेंद्र चहल के पास अमित मिश्रा की बराबरी करने का मौका होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]