24 मार्च को लॉन्च होगा OnePlus 15T, मिलेगी 7,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

OnePlus जल्द ही अपना नया 5G फोन OnePlus 15T लॉन्च करेगा। यह 24 मार्च को चीन में पेश होगा। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, G2 Wi-Fi चिप और Lingx ...और पढ़ें

OnePlus 15T 24 मार्च को चीन में लॉन्च होगा।
इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा।
फोन में 7,500mAh की Glacier बैटरी होगी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OnePlus 15T के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी इस फोन को मार्च के चौथे हफ्ते में अपने लाइनअप में सबसे नए डिवाइस के तौर पर पेश करने वाली है।
इसे लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इस आने वाले डिवाइस के कई फीचर्स का खुलासा किया है, जिसमें इसकी खासियतें, फीचर्स और कलर ऑप्शन शामिल हैं। कुछ वक्त पहले ही कंपनी ने इस फोन को अपने चीन वाले ऑनलाइन स्टोर पर भी लिस्ट किया था।
अब, कंपनी ने पक्का कर दिया है कि OnePlus 15T में वही Wi-Fi चिप देखने को मिलेगी जो मौजूदा फ्लैगशिप OnePlus 15 में मिल रही है। इसका मतलब है कि फोन में Snapdragon 8 Elite सीरीज चिपसेट मिलेगा। चलिए डिवाइस की बाकी खासियतें और फीचर्स भी जानते हैं...
OnePlus 15T की खासियतें और संभावित फीचर्स
कंपनी ने अपनी एक लेटेस्ट Weibo पोस्ट में बताया है कि आने वाले OnePlus 15T में G2 Wi-Fi चिप देखने को मिलेगी जो फ्लैगशिप OnePlus 15 में भी मिलती है। फोन में गेम खेलते टाइम बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए Lingxi टच रिस्पॉन्स चिप भी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं इस डिवाइस में Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट भी होगा, जो 3nm प्रोसेस पर बना है।
मिलेगी 7,500mAh की Glacier बैटरी
यह भी कन्फर्म हो गया है कि OnePlus 15T में 7,500mAh की Glacier बैटरी देखने को मिल सकती है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर लगभग 10.3 घंटे का गेमिंग टाइम दे सकती है। जबकि 22.8 घंटे तक का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक टाइम मिल सकता है।
इसके साथ ही डिवाइस में 100W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग, बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। OnePlus 15T चीन में 24 मार्च को शाम 7 बजे यानी भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे लॉन्च होने वाला है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :