Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

23 साल बाद नए अवतार में लौटा Aari Aari, रणवीर सिंह की Dhurandhar The Revenge का पहला गाना रिलीज

23 साल बाद नए अवतार में लौटा Aari Aari, रणवीर सिंह की Dhurandhar The Revenge का पहला गाना रिलीज


Aari Aari Song: सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर अपकमिंग मूवी धुरंधर द रिवेंज इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। अब इस मूवी का मोस्ट अवेटेड और पहला गाना आरी आरी ...और पढ़ें




धुरंधर द रिवेंज का गाना रिलीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)


धुरंधर द रिवेंज का आरी आरी सॉन्ग रिलीज


रणवीर सिंह की फिल्म का धमाकेदार गीत


23 साल पहले रिलीज हुआ था ओरिजिनल गाना


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले निर्देशक आदित्य धर की बहुचर्चित फिल्म धुरंधर द रिवेंज का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर में एक्शन और रोमांच भरपूर मात्रा में दिखाया गया। लेकिन सबसे अधिक ध्यान अगर किसी चीज ने फैंस का खींचा तो वह था आरी आरी गाना।


अब धुरंधर 2 के इस मोस्ट अवेटेड सॉन्ग आरी आरी को फुल वर्जन में मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। आते ही इस गीत ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। आइए एक नजर धुरंधर द रिवेंज के इस लेटेस्ट सॉन्ग पर डालते हैं-
रिलीज हुआ आरी आरी

धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की डिमांड बढ़ गई थी कि मेकर्स जल्द से जल्द से आरी आरी गाना को रिलीज करें। इसके बाद आदित्य धर एंड टीम ने इस मामले में ज्यादा समय नहीं लगाते हुए धुरंधर 2 के इस गाने को रिलीज कर दिया है। धुरंधर द रिवेंज का ये पहला गाना है और आते ही ये हर तरफ छाने लगा है।




टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर धुरंधर 2 के आरी आरी गाना को रिलीज किया गया है। इस सॉन्ग की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रिलीज के दो घंटे बाद ही इस गाने पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और 82 हजार लोगों ने इसे लाइक भी कर दिया है। थोड़ी देर बाद ये गाना आराम से 1 मिलियन का आंकड़ा भी पार करता हुआ नजर आएगा।


कुल मिलाकर कहा जाए तो धुरंधर द रिवेंज की तरह इसका आरी आरी गाना भी धूम मचा रहा है। नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), खान साब, जैस्मीन सैंडलस और सुधीर यदुवंशी इस गाने को अपनी मधुर आवाज दी है। जबकि इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। रीकंपोज्ड का काम शाश्वत सचदेव ने किया है।

23 साल पुराने गाने को मिली पहचान

2003 में बॉम्बे रॉकर्स बैंड की तरफ से आरी आरी गाने को पहली बार रिलीज किया गया था। इसके बाद कई मूवीज में इसको रीमेक किया गया। लेकिन धुरंधर द रिवेंज में इसकी एंट्री अधिक चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बार आरी आरी में कुछ बदलाव किए गए हैं और इसमें इंग्लिश रेप को भी जोड़ा गया है, जो आपको सुनने के बाद पता लग जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]