Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका


साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। 22 साल की कीवी स्टार केली नाइट को पहली बार वनडे ट ...और पढ़ें





केली नाइट को पहली बार न्यूजीलैंड वनडे टीम में मिली जगह


साउथ अफ्रीका दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम का हुआ एलान


केली नाइट को पहली बार मिला वनडे टीम में मौका


29 मार्च से वनडे सीरीज का हो रहा एलान


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। 29 मार्च से वनडे सीरीज का आगाज होना है, जिसके लिए कीवी टीम की घोषणा हो गई। कीवी टीम ने वनडे सीरीज के लिए 22 साल की तेज गेंदबाज केली नाइट को टीम में शामिल किया है।


ये पहली बार है जब नाइट को वनडे टीम में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जिसमें कमाल का प्रदर्शन कर उन्होंने अब वनडे टीम में भी जगह बना ली है।

केली नाइट को पहली बार न्यूजीलैंड वनडे टीम में मिली जगह

दरअसल, केली नाइट ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान अपना T20I डेब्यू किया था, जहां उन्होंने दो मैचों में 20.50 की औसत और 5.85 की इकोनमी रेट से दो विकेट चटकाए। वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही मौजूदा टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्हें वनडे सीरीज के लिए टीम में बुलाया गया है।



उन्हें ये मौका 'नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स' के लिए 'NZC' की महिला वनडे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर मिला है, जहां उन्होंने अपनी टीम को खिताब जिताने में मदद की। वह 13.76 की औसत और 3.82 की इकोनमी रेट के साथ 17 विकेट लेकर विकेट लेने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहीं।


इसको लेकर न्यूजीलैंड के मुख्य कोच बेन सॉयर ने कहा, "केली को उनकी पहली वनडे सीरीज के लिए टीम में बुलाना बहुत अच्छा है। केली के पास अच्छी गति और नियंत्रण है, और उनकी शॉर्ट बॉल बल्लेबाजों को लगातार चुनौती देती है।"

ये महिला स्टार की वापसी

सूजी बेट्स, फ्लोरा डेवनशायर और जॉर्जिया प्लिमर, जो चोट के कारण जिम्बाब्वे सीरीज में नहीं खेल पाई थीं, वनडे टीम में वापस लौट आई हैं। वे एम्मा मैकलियोड, पोली इंगलिस और बेला जेम्स की जगह लेंगी, जबकि केली नाइट को मौली पेनफोल्ड के स्थान पर शामिल किया गया है।


न्यूजीलैंड ने पहले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है, और सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच बुधवार को हेगले ओवल में खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

एमी केर (कप्तान), सूज़ी बेट्स, फ्लोरा डेवनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, जेस केर, केली नाइट, रोजमेरी मेयर, नैन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]