चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश और 21 पार्षदों ने ली शपथ, शहर के विकास का लिया संकल्प

चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश और 21 वार्ड पार्षदों ने शनिवार को सदर अनुमंडल कार्यालय सभागार में शपथ ली। जिला निर्वाचन पदाधिकार ...और पढ़ें

चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष और 21 पार्षदों ने ली शपथ। (जागरण)
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश और 21 पार्षदों ने शपथ ली।
उपायुक्त चंदन कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शहर के विकास और बेहतर नागरिक सेवाओं का संकल्प लिया।
संवाददाता, चाईबासा। नगर पालिका (आम) निर्वाचन के तहत शनिवार को सदर अनुमंडल कार्यालय सभागार में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार ने चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश सहित 21 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प
उन्होंने कहा कि चाईबासा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयास करेगी। साथ ही उन्होंने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा भी जताया।
समारोह में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सिद्धांत कुमार, अपर उपायुक्त समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी नगर के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।
अधिकारियों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन और नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
शपथ ग्रहण समारोह में नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षद, प्रशासनिक पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :