Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

न्‍यूजीलैंड ने जमाया सीरीज पर कब्‍जा, चौथे टी20 में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्‍त

न्‍यूजीलैंड ने जमाया सीरीज पर कब्‍जा, चौथे टी20 में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्‍त


न्‍यूजीलैंड महिला टीम ने रविवार को खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका विमंस टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्‍त दी। ...और पढ़ें





सोफी डिवाइन ने लगाया अर्धशतक


जेस केर ने 3 अहम विकेट चटकाए


जेस को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सोफी डिवाइन के तूफानी के साथ ही जेस केर के करियर की बेस्‍ट टी20I गेंदबाजी की बदौलत न्‍यूजीलैंड महिला टीम ने रविवार को खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका विमंस टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्‍त दी। इस जीत के साथ ही न्‍यूजीलैंड ने 5 मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। आखिरी मुकाबला 25 मार्च को खेला जाएगा।

एनेरी ने बनाए 55 रन

साउथ अफ्रीका की कप्‍तान लौरा वोल्वाड्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी। एनेरी डेर्कसेन के नाबाद अर्धशतक की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। एनेरी ने 32 गेंदों पर 55 रन जड़े। इस दौरान उन्‍होंने 8 चौके और 1 हवाई फायर भी किया। ओपनर सुने लुस ने 29 गेंदों पर 30 रन की धीमी पारी खेली। नादिन डी क्लर्क ने 20 रन का योगदान दिया।


जेस केर की किफायती गेंदबाजी

न्‍यूजीलैंड की ओर से जेस केर ने करियर की बेस्‍ट टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी की। इस दौरान वह काफी किफायती भी रहीं। जेस ने 4 ओवर में 4 की ही इकोनॉमी से 16 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। उन्‍होंने क्लोई ट्रायोन (14) को LBW आउट किया। साथ ही कप्‍तान लौरा (10) और ताजमिन ब्रिट्स (8) को बड़ा स्‍कोर बनाने से रोक दिया। उम्‍दा प्रदर्शन के लिए जेस को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


सोफी की शानदार पारी

160 रन के टारगेट को न्‍यूजीलैंड टीम ने 9 गेंद पहले ही चेज कर लिया। यह संभव हो पाया सोफी डिवाइन की आक्रामक बल्‍लेबाजी की बदौलत, उन्‍होंने 34 गेंदों का सामना किया और 64 रन जड़कर अपनी टीम की जीत तय कर दी। उनके अलावा कप्‍तान अमेलिया केर ने 31 और जॉर्जिया प्लिमर ने 29 रन बनाए। ब्रुक हॉलिडे 16 और मैडी ग्रीन 9 रन बनाकर नाबाद रहीं। साउथ अफ्रीका की ओर से क्लोई ट्रायोन के खाते में 2 विकेट आए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]