Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रनों से दी पटखनी, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रनों से दी पटखनी, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा


बांग्लादेश ने मीरपुर में खेले गए तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। पाकिस्तान, सलमान अली अगा के जुझारू शतक ...और पढ़ें




स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सलमान अली अगा का जुझारू शतक पाकिस्तान के काम नहीं आ सका और उसे रविवार को मीरपुर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश के हाथों 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 290 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम 279 रनों पर सिमट गई।


सलमान अली ने संघर्ष करते हुए 98 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्कों की मदद से 106 रनों की पारी खेली। वहीं बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने शतक जमाया। उन्होंने 107 गेंदों पर इतने ही रन बनाए जिसमें छह चौके और सात छक्के शामिल रहे। पहला मैच बांग्लादेश ने जीता था और पाकिस्तान ने दूसरे मैच में वापसी की थी। इसलिए ये मैच सीरीज का निर्णायक मैच था जिसमें मेजबान टीम ने बाजी मारी।
बांग्लादेशी गेंदबाजों का कमाल

291 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। उसने 17 रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए। साहिबजादा फरहमान और माज सदाकत छह-छह रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद रिजवान के रूप में टीम ने अपना तीसरा विकेट खोया जो चार रन ही बना सके।

अब्दुल समद और गाजी गौरी ने कुछ हद तक टीम को संभालने की कोशिश की। दोनों ने टीम का स्कोर 67 रनों तक पहुंचा दिया था। इसी स्कोर पर गाजी को नाहिद राणा ने आउट कर दिया। 82 के कुल स्कोर पर अब्दुल समद को मुस्तफिजुर रहमान ने आउट कर दिया। गाजी ने 29 और समद ने 34 रनों का योगदान दिया।

सलमान और मसूद का संघर्ष

यहां से फिर सलमान और शान मसूद ने एक साझेदारी की। दोनों ने छठे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की। रहमान ने मसूद को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा और बांग्लादेश को छठी सफलता दिलाई। यहां से सलमान अकेले लड़ते रहे। उन्होंने शतक पूरा किया, लेकिन 48वें ओवर की चौथी गेंद वह आउट हो गए और इसी के साथ पाकिस्तान की हार लगभग तय हो गई। कप्तान शाहिन शाह अफरीदी ने आखिरी में कुछ लंबे शॉट्स मार टीम को जीत दिलाने की कोशिश की जिसमें वह नाकाम रहे। वह आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 38 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाए।

तंजीद का शानदार शतक

इससे पहले, सैफ हसन और तंजीद ने बांग्लादेश को ठोस शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। अफरीदी ने सैफ को आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। सैफ ने 36 रनों की पारी खेली। हारिस रऊफ ने नजमुल हुसैन शांतो को आउट कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। शांतो ने 27 रन बनाए।


अबरार ने तंजीद की पारी का अंत किया। वह 194 के कुल स्कोर पर आउट हुए। अंत में लिटन दास और तौहित ह्यदोय ने टीम को संभाला। दोनों ने 194 से टीम का स्कोर 262 तक पहुंचा दिया। लिटन दास 41 रन बनाकर आउट हो गए। 47वें ओवर की चौथी गेंद पर रिशाद हुसैन आउट हुए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]