Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

1 टेक में Shreya Ghoshal ने गाया था ये सुपरहिट गाना, सुनते ही डायरेक्टर ने लगा लिया था गले

1 टेक में Shreya Ghoshal ने गाया था ये सुपरहिट गाना, सुनते ही डायरेक्टर ने लगा लिया था गले


क्या आपको पता है कि श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने एक गाने को सिंगल टेक में ही गा लिया था। उनका गाना सुनते ही सेट पर हलचल होने लगी थी। ...और पढ़ें







श्रेया घोषाल ने सिंगल टेक में गाया था गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


सिंगल टेक में श्रेया घोषाल ने गाया था गाना


सुपरहिट गाने से छा गई थीं श्रेया घोषाल


सा रे गा मा पा का हिस्सा रह चुकी हैं श्रेया


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2000 के दशक में एक फिल्म रिलीज हुई। न केवल कहानी, बल्कि गाने भी सुपरहिट रहे। एक गाना जो हर किसी की जुबां पर था, वो श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने गाया था। मात्र 16 साल की उम्र में सिंगर की आवाज में गाना सुन हर कोई दंग रह गया।


यह सुपरहिट फिल्म थी संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास (Devdas)। शाह रुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ से सजी देवदास बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए थे।
16 की उम्र में श्रेया ने गाया था गाना

'मार डाला' सॉन्ग हो या फिर 'हमेशा तुमको चाहा'... देवदास के गानों ने ऑडियंस को दीवाना बना दिया। एक गाना सबसे खास था, जो था 'बैरी पिया'। इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी थी। उस वक्त वह सिर्फ 16 साल की थीं। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।



टीवी पर देख भंसाली ने श्रेया को दिया गाना

यह गाना श्रेया घोषाल को उस वक्त मिला था, जब वह म्यूजिक इंडस्ट्री की कोई पॉपुलर सिंगर नहीं थीं। वह बस एक रियलिटी शो का हिस्सा बनी थीं और शो में गानों के जरिए कोने-कोने में अपनी आवाज का जादू चला रही थीं। एक रोज भंसाली अपनी मां के साथ टीवी पर 'सा रे गा मा पा' देख रहे थे। इसी शो में उन्होंने कंटेस्टेंट रहीं श्रेया की आवाज सुनी।
टेस्ट देने गई थीं श्रेया घोषाल

संजय लीला भंसाली उस वक्त 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग कर रहे थे और उनके दिमाग में देवदास को बनाने का ख्याल चल रहा था। जब उन्होंने श्रेया की आवाज सुनी तो उन्होंने ठान लिया कि इस फिल्म में एक गाना तो वही गाएंगी। फिर क्या, देवदास पर काम शुरू हुआ तो भंसाली ने श्रेया को अप्रोच किया और उन्हें बैरी पिया गाने के लिए कहा गया।



एक टेक में रिकॉर्ड हुआ था गाना

जब स्टूडियो में श्रेया घोषाल 'बैरी पिया' गाने गईं तो उन्होंने इतना अच्छा गाया कि सेट पर हलचल पैदा हो गई। हैरानी की बात यह थी कि न्यूकमर श्रेया ने एक ही टेक में गाना गा दिया था। दरअसल, स्टूडियो में श्रेया से कहा गया कि रिकॉर्डिंग से पहले वह रिहर्सल कर लें। मगर रिहर्सल में ही श्रेया ने इतना अच्छा गाया कि उसी को रिकॉर्ड कर दिया गया।

भंसाली ने श्रेया को लगा लिया था गले

श्रेया घोषाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह स्टूडियो में गाना गा रही थीं, तब उन्होंने इतना अच्छा गाया कि भंसाली ने उन्हें गले लगा लिया था। सेट पर हर कोई हैरान रह गया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]