Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अमेरिका के ओक्लाहोमा में आग का तांडव, शिकागो जितने बड़े शहर में उठ रहीं लपटें

अमेरिका के ओक्लाहोमा में आग का तांडव, शिकागो जितने बड़े शहर में उठ रहीं लपटें



अमेरिका के ओक्लाहोमा में भीषण जंगल की आग लगी हुई है। इस आग ने हजारों एकड़ जमीन और रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। यह आग शिकागो शहर जितने ब ...और पढ़ें





ज़्यादातर आग सिर्फ आठ घंटों में लगी है।


ओक्लाहोमा में हजारों एकड़ जंगल और रिहायशी इलाके आग की चपेट में है।


आग शिकागो शहर जितने बड़े क्षेत्र में फैल चुकी, हजारों लोग विस्थापित।


रेंजर रोड फायर बीवर काउंटी से कंसास तक पहुंची।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के ओक्लाहोमा में जंगलों में आग लग गई। इस आग की वजह से हजारों एकड़ समतल जमीन और रिहायशी इलाके भी आग की जद में है। अमेरिकी मीडिया में कहा है जा रहा कि शिकागो शहर जितने बड़े इलाके में आग फैल चुकी है।


गौरतलब है कि ज़्यादातर आग सिर्फ आठ घंटों में लगी है। ओक्लाहोमा फॉरेस्ट्री सर्विस के मुताबिक, बुधवार शाम तक 15 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया था। रेंजर रोड फायर ओक्लाहोमा के बीवर काउंटी में शुरू हुई, फिर लगभग 60 मील तक फैलकर दक्षिणी कैंसस तक पहुंच गई। मंगलवार को इसकी वजह से कैंसस के एंगलवुड और एशलैंड में हजारों लोगों को खाली कराना पड़ा।

वुडवर्ड इलाके में भी लगी भयानक आग

वुडवर्ड करीब 12,000 लोगों का शहर है। इमरजेंसी मैनेजर मैट लेहेनबाउर ने बताया कि शहर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में कई हजार लोगों को खाली करना पड़ा। इनमें से ज़्यादातर खाली करने के ऑर्डर मंगलवार देर रात तक हटा लिए गए थे। आग की वजह से नॉर्थवेस्टर्न ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी के वुडवर्ड कैंपस से भी लोगों को खाली करना पड़ा, जो बुधवार को नॉर्मल तरीके से खुल गया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]