Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया इसलिए मारा', प्रोपजल स्वीकार नहीं करने पर युवक ने लड़की पर किया हमला

इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया इसलिए मारा', प्रोपजल स्वीकार नहीं करने पर युवक ने लड़की पर किया हमला


बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना में, नवीन कुमार एन नामक एक व्यक्ति ने 21 वर्षीय युवती पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने पुल ...और पढ़ें



प्रोपजल स्वीकार नहीं करने पर युवक ने लड़की पर किया हमला। (फोटो- सोशल मीडिया)


 बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने 21 साल की युवती पर कथित तौर पर हमला किया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

दरअसल, ये पूरी घटना उल्लाल मेन रोड पर ज्ञानज्योतिनगर की है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन कुमार एन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मूल रूप से येलाहांका के पास बिलमारनहल्ली का रहने वाला है। वह बेरोजगार है।

क्या है पूरा मामला?

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से चिक्कमगलुरु जिले के श्रृंगेरी की रहने वाली है। वह करीब दो साल पहले बेंगलुरु आई थी और टेलीकॉरल के रूप में काम करती है। पीड़िता का कहना है कि नवीन से उसका संपर्क पहली बार 30 सितंबर को उसके कार्यस्थल के विज्ञापन वाली इंस्टाग्राम पोस्ट का जवाब दिया।

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई। पीड़िता ने बताया कि नवीन फोन पर उससे बार-बार संपर्क करने लगा। उसने बताया कि नवीन पहले तीन महीनों तक उसका व्यवहार सौहार्दपूर्ण रहा।
प्रपोजल नहीं स्वीकार करने पर नाराजगी

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद नवीन ने उसे प्रपोज किया। हालांकि, पीड़िता ने उसको अस्वीकार कर दिया। इसके बाद भी नवीन उसका पीछा करता रहा और उसकी गतिविधियों पर नजर रखता था।


नवीन के उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने उत्पीड़न सहन न कर पाने के कारण महिला ने अपनी नौकरी छोड़ दी और एक नए पीजी में रहने चली गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने कई बार उसे मौखिक रूप से गाली दी और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

पीड़िता ने लगाए कपड़ा फाड़ने के आरोप

इसके बाद 12 दिसंबर को दोपहर 3.20 बजे जब वह अपनी सहेली के साथ स्कूटर पर पीजी से बाहर निकली, तो नवीन ने कथित तौर पर उसको कार से रोका और उसके सिर, पीठ और गर्दन पर वार कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नवीन ने उसके कपड़ों को फाड़ने की कोशिश भी की।


पीड़िता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
'मुझे ब्लॉक किया इसके लिए मारा'

पूछताछ के दौरान नवीन दावा किया वह रिलेशनशिप में थे और उपहार लेने के बाद युवती उससे दूर रहने लगी और उसका मोबाईल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि जब महिला ने उससे बात करने से इनकार कर दिया तो उसने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]