इन 7 सितारों का 2025 में फैशन रहा एकदम टॉप क्लास, New Year के लुक के लिए ले सकते हैं टिप्स

Best Fashion Look In 2025: दिसंबर के महीने के साथ ही 2025 का एंड होने वाला है और हम एक नए साल में कदम रखने वाले हैं। साल 2025 में स्टार्स ने एक से बढ़क ...और पढ़ें

साल 2025 में इन सितारों का फैशन गेम का टॉप/ फोटो- Instagram
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब बात फैशन की आती है, तो लड़की हो या फिर लड़का हर कोई परफेक्ट दिखने के साथ-साथ कॉन्फिडेंट भी लगना चाहता है। खास तौर पर किसी स्पेशल फंक्शन पर। हम सब भी दिसंबर के अंतिम दिनों में पहुंच चुके हैं और नए साल में एंट्री करने जा रहे हैं।
अगर आपका वेकेशन या पार्टी प्लान है और आप ये डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं कि न्यू ईयर पर सिम्पली कैसे ब्यूटीफुल या हैंडसम दिखा जाए, तो आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन 10 सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका फैशन गेम 2025 में एकदम हाई रहा है, उनकी एक झलक देखकर फैंस की आंखें उनके खूबसूरत अटायर पर टिक गई।
शाह रुख खान
शाह रुख खान बॉलीवुड के बादशाह तो पहले से ही थे, लेकिन साल 2025 में वह फैशन गेम के भी किंग बन गए। उन्होंने इस साल मेट गाला में रेड कारपेट पर डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने सभ्यसाची के डिजाइनिंग क्लोथ पहने। ऑल ब्लैक लुक के सह उन्होंने गले में चैन, एक डायमंड ब्रोच और 18 कैरेट सोने की टाइगर कैन थी। उनके इस लुक की काफी चर्चा हुई।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट को अक्सर दीपिका पादुकोण जैसे सिमिलर कपड़े पहनने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता था। हालांकि, इस बार उन्होंने सबकी बोलती बंद की, जब वह कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में गुच्ची गाला आउटफिट में रेड कारपेट पर उतरीं। बेज रंग के इस ब्लाउज के साथ उनकी स्कर्ट में आलिया बहुत ही खूबसूरत लगीं। उन्होंने अपने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप रखा।

नीता अंबानी
भारत की सबसे अमीर शख्सियत में से एक नीता अंबानी की डिजाइनर साड़ियां फैंस को बहुत लुभाती हैं। लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम बॉल में इंडियन कल्चर एम्बेसडर बनकर पहुंचीं नीता अंबानी ने इस खास मौके पर कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने सिल्वर एम्ब्रायडरी वाला ब्लाउज कैरी किया हुआ था। अगर आप अपने वेस्टर्न लुक से बोर हो गए हैं, तो नीता अंबानी के इस ट्रेडिशनल लुक को जरूर अपना सकते हैं।

दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ इस बार जब मेट गाला में महाराजा इंस्पायर्ड लुक धारण करके आए थे, तो फैंस उन्हें बस एकटक निहारते ही रह गए थे। प्रबल गौरांग के डिजाइन किए गए व्हाइट शेरवानी के साथ दिलजीत ने टर्बन और तलवार ली थी। उनके इस लुक को अभी तक किसी भी भारतीय के इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर बेस्ट लुक बताया गया था। अगर आप नए साल पर थीम पार्टी का प्लान कर रहे हैं, तो ये लुक जरूर अपना सकते हैं।

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे वेस्टर्न ड्रेस पहने या फिर इंडियन फैंस उनके दीवाने हो ही जाते हैं। 2025 में उनका फैशन गेम भी ऑन रहा, खास तौर पर जब फैंस ने उन्हें एक इवेंट पर ऑरेंज रंग की बनारसी साड़ी में देखा, तो बस एक नजर देखते ही रह गए।

रणवीर सिंह
साल 2025 में रणवीर सिंह ने अपने अतरंगी फैशन को छोड़कर कुछ ऐसा अपनाया जिससे लोग हैरान रह गए। धुरंधर एक्टर ने कपड़ों की भरपूर लेयरिंग, एक्सपेरिमेंटल सिलुएट्स और बेबाक रंगों का इस्तेमाल किया, जिसने मीम कल्चर और पैपराजी की रील्स दोनों में दबदबा कायम रखा।

कियारा आडवाणी
साल 2025 में कियारा आडवाणी ने न सिर्फ रेड कारपेट पर अपना पहला अपीरियंस दिया, बल्कि उन्होंने एक कहानी भी गढ़ दी।

गर्भवती होने के बावजूद मेट गाला में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराते हुए, कियारा ने फैशन की सबसे चर्चित शाम को एक ऐसे कल्चरल मोमेंट बना दिया। ब्लैक एंड व्हाइट गाउन पर गोल्डन रंग का हार्ट उनके इस लुक को और भी खास बना रहा था। इस लुक ने फैंस को काफी आकर्षित किया था।

Post A Comment
No comments :