Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

क्या ये एलियन है? धरती के पास दिखा अनोखा नजारा, NASA ने ली तस्वीरें

क्या ये एलियन है? धरती के पास दिखा अनोखा नजारा, NASA ने ली तस्वीरें


नासा ने धूमकेतु 3I/ATLAS की आश्चर्यजनक तस्वीरें जारी की हैं, जो हमारे सौरमंडल से भी पुराना हो सकता है। मंगल, हबल और लूसी जैसे यानों से ली गई ये तस्वीरें वैज्ञानिकों को इसके रासायनिक गुणों का अध्ययन करने में मदद करेंगी।




नासा ने जारी की धूमकेतु 3I/ATLAS की अद्भुत तस्वीरें (स्क्रीनग्रैब- @NASA)


 नासा ने धूमकेतु 3I/ATLAS की अद्भुत और नई तस्वीरें जारी की है। नासा के 12 से ज्यादा अंतरिक्ष यानों और दूरबीनों ने ली है। जो सबसे नजदीकी और सबसे साफ तस्वीरें हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि धूमकेतु हमारे सौरमंडल से भी पुराना है।


दरअसल, मंगल, हबल, लूसी और 12 से अधिक NASA यानों व दूरबीनों से ली गई ये सबसे नजदीकी और साफ तस्वीरें हैं। जो वैज्ञानिकों को इसके असामान्य रासायनिक गुणों (जैसे ज्यादा निकल) का अध्ययन करने का मौका देंगी।
कोई तकनीकी संकेत नहीं

तस्वीरों को लेकर NASA अधिकारी निकी फॉक्स ने कहा, "यह बस एक धूमकेतु है – कोई तकनीकी संकेत नहीं।" यह पिंड पृथ्वी से 170 मिलियन मील दूर रहते हुए भी सूर्य के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित हो रहा है।


नासा ने बुधवार, 19 नवंबर को धूमकेतु 3I/ATLAS की तस्वीरें जारी कीं। मंगल ग्रह के पास नासा के कई अंतरिक्ष यानों ने इस धूमकेतु की तस्वीरें ली थीं। लेकिन अमेरिका में 43 दिनों के शटडाउन के कारण ये तस्वीरें गुप्त रखी गईं थी। जिसे अब जारी किया गया है।


तस्वीरों को लेकर नासा के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब एलियन से जुड़ीअफवाहों को खारिज कर दिया है और इस बात पर जोर दिया है कि यह वस्तु बिल्कुल धूमकेतु की तरह व्यवहार करती है, भले ही इसमें कुछ असामान्य रासायनिक अनुपात दिखाई देते हों।


ऐसी कोई चीज नहीं देखी

नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर अमित क्षत्रिय ने बताया कि यह वस्तु बस एक धूमकेतु है और उन्होंने आगे कहा, "यह देखने और व्यवहार करने में भी धूमकेतु जैसा ही है।" वहीं, नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय के एसोसिएट प्रशासक निकी फॉक्स ने कहा कि हमने निश्चित रूप से कोई तकनीकी संकेत या ऐसी कोई चीज नहीं देखी है, जिससे हमें विश्वास हो कि यह धूमकेतु के अलावा कुछ और था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]