Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चीन में भी 'हैप्पी दीवाली', शंघाई में हुआ भव्य जश्न का आयोजन

चीन में भी 'हैप्पी दीवाली', शंघाई में हुआ भव्य जश्न का आयोजन


इस बार दिवाली का त्योहार चीन के शंघाई में भी धूमधाम से मनाया गया। भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में 800 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें भारतीय, चीनी और अन्य विदेशी नागरिक शामिल थे। लक्ष्मी पूजन से शुरू हुए इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए रंगारंग कार्यक्रम और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन परोसे गए, जिसने भारत और चीन के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत किया।




चीन के शंघाई में दीवाली का जश्न। फोटो -

 दीवाली का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। मगर, इस बार दीवाली पर चीन का शंघाई भी जगमगा उठा है। शंघाई में दीवाली की रौनक देखने को मिली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आईं हैं।


दीवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। इस पर्व को पूरा देश एकजुट होकर मनाता है। दीयों से घरों को रौशन करने से लेकर गणेश-लक्ष्मी की पूजा करने और मिठाइयां बांटकर लोग दीवाली के जश्न में चार चांद लगा देते हैं।





भारतीय दूतावास ने दिखाई झलक

चीन के शंघाई में भी भारतीय दूतावास ने दीवाली का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया है। इस भव्य समारोह का आयोजन महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर की अगवाई में किया गया। 800 से ज्यादा लोगों ने इस समारोह में हिस्सा लिया। इनमें न सिर्फ भारतीय नागरिक बल्कि कई चीनी और विदेशी नागरिक भी शामिल थे।



लक्ष्मी पूजन से हुई शुरुआत

शंघाई में आयोजित इस समारोह की शुरुआत लक्ष्मी पूजन से हुई। इसके बाद कई रंगारंग कार्यक्रम भी देखने को मिले, जिनमें भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक देखी जा सकती थी।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रतीक माथुर ने कहा-


दीवाली जैसे त्योहार न सिर्फ प्रवासी भारतीयों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं, बल्कि चीन और भारत के बीच साझा संस्कृति और सहयोग भी मजबूती देते हैं।


भारतीय व्यंजनों ने बढ़ाई शान

इस समारोह में शिरकत करने पहुंचे मेहमानों को भारतीय व्यंजन परोसे गए। लजीज और स्वादिष्ट पकवानों ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अब आलम यह है कि शंघाई में दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]