अगर WhatsApp Chat लीक हो गई तो लंदन भागना पड़ेगा... Karan Johar ने बताया- फ्रेंड ग्रुप में होती हैं कैसी बातें

करण जौहर (Karan Johar) ने एक हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर की बात बताई है। करण ने रिवील किया है कि फिल्म बिरादरी में दोस्तों के साथ उनका एक व्हाट्सएप ग्रुप (Whatsapp Group) है जिसका चैट लीक हो गया तो वह मुंबई में नहीं रह पाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वह ग्रुप में कैसी-कैसी बातें करते हैं।
करण जौहर ने शेयर किया ग्रुप चैट का सीक्रेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HIGHLIGHTSकरण जौहर का बॉलीवुड सेलेब्स के साथ है ग्रुप
करण जौहर ने रिवील किया व्हाट्सएप ग्रुप का सीक्रेट
चैट लीक हो गया तो मुंबई में नहीं रह पाएंगे करण
करण जौहर (Karan Johar) ने एक हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर की बात बताई है। करण ने रिवील किया है कि फिल्म बिरादरी में दोस्तों के साथ उनका एक व्हाट्सएप ग्रुप (Whatsapp Group) है जिसका चैट लीक हो गया तो वह मुंबई में नहीं रह पाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वह ग्रुप में कैसी-कैसी बातें करते हैं।
करण जौहर ने शेयर किया ग्रुप चैट का सीक्रेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्रामHIGHLIGHTSकरण जौहर का बॉलीवुड सेलेब्स के साथ है ग्रुप
करण जौहर ने रिवील किया व्हाट्सएप ग्रुप का सीक्रेट
चैट लीक हो गया तो मुंबई में नहीं रह पाएंगे करण
बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) गॉसिप किंग हैं। फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारों के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है और वह सिर्फ उनके साथ पार्टी नहीं करते हैं, बल्कि उनके साथ उनका एक ग्रुप भी हैं, जहां फुल ऑन गॉसिप चलती है। हाल ही में, करण जौहर ने इंडस्ट्री के अंदर की बात बताई है।
करण जौहर ने एक हालिया इंटरव्यू में रिवील किया है कि उनका फिल्म बिरादरी के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप है जिसकी चैट लीक हो गई तो वह मुंबई में नहीं रह पाएंगे और उन्हें लंदन भागना पड़ जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप में कैसी-कैसी बातें होती हैं।
चैट लीक होने का करण को सताया डरबरखा दत्त के मोजो स्टोरी शो में से जब एक ऑडियंस ने करण जौहर से सवाल किया कि क्या उन्होंने फिल्म बिरादरी वाले ग्रुप को लेकर कोई मूवी बनाने या एक किताब लिखने का सोचा है। यह सुनकर वह हैरान रह जाते हैं। उन्होंने कहा, "अगर किसी को कभी भी मेरे और बिरादरी के मेरे कई दोस्तों के बारे में उन व्हाट्सएप ग्रुप्स तक का एक्सेस मिल गया, तो मुझे लगता है कि हमें लंदन जाना पड़ेगा। हम शायद अपने शहर में रह नहीं पाएंगे।"
.JPG)
बॉलीवुड सेलेब्स के ग्रुप में होती हैं ऐसी बातेंकरण जौहर ने यहां तक बता दिया कि आखिर वह और उनके सेलेब्स फ्रेंड्स व्हाट्सएप ग्रुप में कैसी-कैसी बातें करते हैं। इस बारे में करण ने कहा, "मैं आपको बता दूं, वे हमारे आस-पास के माहौल और जो कुछ चल रहा है, उसका बहुत ही क्लियर, ईमानदार और कभी-कभी बहुत ही बेबाक विश्लेषण करते हैं। हम फैशन क्रिटिक्स हैं, हम फिल्म क्रिटिक्स हैं। हम उस ग्रुप की हर चीज के क्रिटिक्स हैं। हर किसी की अपनी राय होती है और हममें से कोई भी कभी भी उन रायों को सामने नहीं रख सकता।"

Photo Credit - Instagram
करण जौहर की अपकमिंग फिल्में
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद करण जौहर ने निर्देशन से दूरी बना रखी है। वह फिल्मों का निर्माण पर ध्यान दे रहे हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो द ट्रेटर्स (The Traitors) को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी निर्मित फिल्म सरजमीन भी इसी साल 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज होने वाली है।

Post A Comment
No comments :