सूरत-जयपुर फ्लाइट पर मधुमक्खियों का हमला, एक घंटा देरी से उड़ा विमान; जानिए कैसे मिला छुटकारा

Indigo Flight Bee Swarm सूरत एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में मधुमक्खियों के झुंड के कारण उड़ान में देरी हुई। विमान के खुले लगेज डोर पर मधुमक्खियों के बैठने से अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों को भगाने के लिए धुएं और पानी का इस्तेमाल किया गया जिसमें करीब 1 घंटा लगा। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई और विमान जयपुर के लिए रवाना हुआ।
इंडिगो की फ्लाइट पर मधुमक्खियां। फोटो- सोशल मीडिया
गुजरात के सूरत एअरपोर्ट पर बीते दिन एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। सूरत से जयपुर जा रहा इंडिगो का एक विमान मधुमक्खियों की वजह से तय समय पर नहीं उड़ सका। विमान के ओपन लगेज डोर पर ढेर सारी मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया, जिसके कारण विमान ने 1 घंटे की देरी से उड़ान भरी।
सूरत से जयपुर जा रही इंडिगो की एअरबस फ्लाइट A320 को सोमवार की शाम 4:20 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी। हालांकि, मधुमक्खियों की वजह से इसमें देरी हो गई और प्लेन ने 1 घंटे बाद 5:26 बजे सूरत एअरपोर्ट से टेकऑफ किया।
एअरपोर्ट स्टाफ की बढ़ी मुश्किल
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सभी यात्री विमान में बैठ चुके थे और उनके लगेज भी रख दिए गए थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का एक झुंड ओपन लगेज डोर पर जाकर बैठ गया। इस घटना के बाद एअरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सभी परेशान थे कि मधुमक्खियों से अब कैसे निपटा जाए?
कैसे भागीं मधुमक्खियां?
आखिर में मधुमक्खियों को भगाने के लिए धुएं की मदद ली गई, लेकिन यह कोशिश भी नाकाम साबित हुई। इसके बाद फायर विभाग भी अलर्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने रनवे पर जाकर मधुमक्खियों पर पानी का छिड़काव किया, जिसके बाद मधुमक्खियां वहां से चली गईं। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 1 घंटे का समय लग गया।
1 घंटे बाद उड़ा विमान
मधुमक्खियों के हटने के बाद स्टाफ ने चैन की सांस ली, जिसके बाद ATS ने भी फ्लाट को टेकऑफ के लिए हरी झंडी दिखा दी। इंडिगो की तरफ से अभी तक इसपर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सूरत से उड़ान भरने के बाद फ्लाई 1 घंटे की देरी से जयपुर में लैंड हुई। सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
Indigo Flight Bee Swarm सूरत एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में मधुमक्खियों के झुंड के कारण उड़ान में देरी हुई। विमान के खुले लगेज डोर पर मधुमक्खियों के बैठने से अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों को भगाने के लिए धुएं और पानी का इस्तेमाल किया गया जिसमें करीब 1 घंटा लगा। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई और विमान जयपुर के लिए रवाना हुआ।
इंडिगो की फ्लाइट पर मधुमक्खियां। फोटो- सोशल मीडियागुजरात के सूरत एअरपोर्ट पर बीते दिन एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। सूरत से जयपुर जा रहा इंडिगो का एक विमान मधुमक्खियों की वजह से तय समय पर नहीं उड़ सका। विमान के ओपन लगेज डोर पर ढेर सारी मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया, जिसके कारण विमान ने 1 घंटे की देरी से उड़ान भरी।
सूरत से जयपुर जा रही इंडिगो की एअरबस फ्लाइट A320 को सोमवार की शाम 4:20 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी। हालांकि, मधुमक्खियों की वजह से इसमें देरी हो गई और प्लेन ने 1 घंटे बाद 5:26 बजे सूरत एअरपोर्ट से टेकऑफ किया।
एअरपोर्ट स्टाफ की बढ़ी मुश्किल
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सभी यात्री विमान में बैठ चुके थे और उनके लगेज भी रख दिए गए थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का एक झुंड ओपन लगेज डोर पर जाकर बैठ गया। इस घटना के बाद एअरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सभी परेशान थे कि मधुमक्खियों से अब कैसे निपटा जाए?
कैसे भागीं मधुमक्खियां?
आखिर में मधुमक्खियों को भगाने के लिए धुएं की मदद ली गई, लेकिन यह कोशिश भी नाकाम साबित हुई। इसके बाद फायर विभाग भी अलर्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने रनवे पर जाकर मधुमक्खियों पर पानी का छिड़काव किया, जिसके बाद मधुमक्खियां वहां से चली गईं। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 1 घंटे का समय लग गया।
1 घंटे बाद उड़ा विमान
मधुमक्खियों के हटने के बाद स्टाफ ने चैन की सांस ली, जिसके बाद ATS ने भी फ्लाट को टेकऑफ के लिए हरी झंडी दिखा दी। इंडिगो की तरफ से अभी तक इसपर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सूरत से उड़ान भरने के बाद फ्लाई 1 घंटे की देरी से जयपुर में लैंड हुई। सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
Labels
Desh
Post A Comment
No comments :