Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

eSIM कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुई Huawei Watch 5 स्मार्टवॉच, प्रीमियम है डिजाइन; जानें कीमत

eSIM कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुई Huawei Watch 5 स्मार्टवॉच, प्रीमियम है डिजाइन; जानें कीमत

Huawei Watch 5 को UK और चुनिंदा यूरोपीय मार्केट्स में Watch Fit 4 और Watch Fit 4 Pro के साथ लॉन्च किया गया है। 42mm और 46mm वेरिएंट्स में उपलब्ध ये स्मार्टवॉच 5ATM IP69 रेटिंग्स और साढ़े चार दिन तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। वहीं Bluetooth कॉलिंग और eSIM सपोर्ट के साथ Watch Fit 4 सीरीज में 1.82-इंच AMOLED डिस्प्ले और इनबिल्ट GPS है।

Huawei Watch 5 को पेश किया गया है।


 Huawei Watch 5 को गुरुवार को UK और चुनिंदा यूरोपीय मार्केट्स में Watch Fit 4 और Watch Fit 4 Pro के साथ लॉन्च किया गया। Huawei Watch 5 42mm और 46mm वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें 5ATM और IP69 रेटिंग्स हैं और ये साढ़े चार दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। स्मार्टवॉच Bluetooth कॉलिंग और eSIM कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है। इसके साथ Huawei Watch Fit 4 लाइनअप है, जो 1.82-इंच AMOLED डिस्प्ले और इनबिल्ट GPS सपोर्ट के साथ आता है।


Huawei Watch 5, Watch Fit 4 और Watch Fit 4 Pro की कीमत और उपलब्धता

Huawei Watch 5 की UK में कीमत 42mm ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन के लिए GBP 399.99 (लगभग 45,700 रुपये) से शुरू होती है। इसी तरह 46mm Black ऑप्शन की कीमत भी यही है। वहीं, Huawei Watch Fit 4 और Watch Fit 4 Pro वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः GBP 149.99 (लगभग 17,100 रुपये) और GBP 249.99 (लगभग 28,500 रुपये) है। ये UK और चुनिंदा यूरोपीय देशों में ऑफिशियल ई-स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।


बता दें कि 42mm Huawei Watch 5 बेज, ग्रीन, गोल्ड, और White शेड्स में पेश किया गया है। जबकि, 46mm वेरिएंट को ब्लैक, ब्राउन, पर्पल, और टाइटेनियम कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। बेस Huawei Watch Fit 4 को ब्लैक, ग्रे, पर्पल और व्हाइट शेड्स में उतारा गया है। जबकि, Watch Fit 4 Pro को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है।

Huawei Watch 5 के फीचर्स


42mm Huawei Watch 5 में 1.38-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जबकि 46mm वेरिएंट में 1.5-इंच स्क्रीन है। स्क्रीन 466 x 466 पिक्सल रेजोल्यूशन और 3,000 nits पीक ब्राइटनेस लेवल ऑफर करती है। बड़ा मॉडल एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम से बना है, जबकि छोटा ऑप्शन 904L स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ आता है।

Huawei Watch 5 में ECG, स्लीप, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट मॉनिटर है। इसमें 5 ATM वाटर रेजिस्टेंस और IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग है। स्मार्टवॉच Bluetooth 5.2, NFC, GPS और eSIM कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है।

42mm Watch 5 स्टैंडर्ड मोड में तीन दिन या ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) मोड में दो दिन तक चल सकती है। वहीं, 46mm वेरिएंट स्टैंडर्ड मोड में साढ़े चार दिन और AOD मोड में तीन दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है।



Huawei Watch Fit 4 और Watch Fit 4 Pro के फीचर्स

Huawei Watch Fit 4 सीरीज में 1.82-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 480 x 408 पिक्सल है। बेस और Pro मॉडल क्रमशः 2,000 nits और 3,000 nits पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करते हैं। स्मार्ट वियरेबल्स में रोटेटिंग क्राउन और साइड बटन है। इनमें 5 ATM वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग है, जबकि Pro वर्जन में IP6X डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग भी है।

Huawei Watch Fit 4 Pro वेरिएंट में ECG सेंसर है, जबकि बेस और Pro मॉडल दोनों में हार्ट रेट मॉनिटर हैं। दोनों मॉडल स्टैंडर्ड यूज के साथ 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में GPS, Bluetooth 5.2 और NFC शामिल हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]