टॉड ब्लैंच को मिला राष्ट्रपति ट्रंप को बचाने का इनाम, कांग्रेस का कार्यवाहक लाइब्रेरियन किए गए नियुक्त

US News अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल डिप्टी अटार्नी जनरल टाड ब्लैंच को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बचाने का इनाम मिला है। उनको कांग्रेस का कार्यवाहक लाइब्रेरियन नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार ब्लैंच ने 2024 के आपराधिक मुकदमे के दौरान ट्रंप का बचाव किया था।
ट्रंप को बचाने वाले टाड ब्लैंच कांग्रेस के कार्यवाहक लाइब्रेरियन नियुक्त। (फोटो- रॉयटर्स)
US News अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल डिप्टी अटार्नी जनरल टाड ब्लैंच को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बचाने का इनाम मिला है। उनको कांग्रेस का कार्यवाहक लाइब्रेरियन नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार ब्लैंच ने 2024 के आपराधिक मुकदमे के दौरान ट्रंप का बचाव किया था।

डिप्टी अटार्नी जनरल टाड ब्लैंच को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बचाने का इनाम मिला है। उन्हें कांग्रेस का कार्यवाहक लाइब्रेरियन नियुक्त किया गया है। ब्लैंच ने 2024 के आपराधिक मुकदमे के दौरान ट्रंप का बचाव किया था।
ब्लैंच को नियुक्त किए जाने की जानकारी सोमवार को न्याय विभाग ने दी। ब्लैंच अब कार्ला हेडन की जगह लेंगे, जो लंबे समय से लाइब्रेरियन थीं।
पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस ने कुछ रूढ़िवादियों की आलोचना के बीच कार्ला को हटा दिया गया था। उन पर जागृत (वोक) एजेंडा को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया गया था।
कार्ला को पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने किया था नियुक्त
कार्ला को 2015 में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नामित किया था। टॉड ब्लैंच एक पूर्व संघीय अभियोजक हैं। उन्होंने बाइडन प्रशासन के दौरान न्याय विभाग द्वारा लाए गए दो बड़े मामलों में ट्रंप का बचाव किया था। वे न्यूयार्क के हश मनी केस में ट्रंप की बचाव टीम में एक प्रमुख व्यक्ति थे। इस केस में ट्रंप को 34 अपराधों का दोषी पाया गया था।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :