Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारत-पाक टेंशन के बीच गर्दा उड़ा ले गई 'रेड 2'! दुनियाभर में हुआ धांसू कलेक्शन

भारत-पाक टेंशन के बीच गर्दा उड़ा ले गई 'रेड 2'! दुनियाभर में हुआ धांसू कलेक्शन

Raid 2 Worldwide Collection अजय देवगन स्टारर इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ड्रामा रेड 2 भले ही भारत में धीमी रफ्तार से चल रही है लेकिन विदेशों में इसका खूब आनंद लिया जा रहा है। एक हफ्ते बाद भी दुनियाभर में रेड 2 का कहर जारी है। चलिए आपको बताते हैं कि अभी तक रेड 2 ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन कर लिया है।

रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 Raid 2 Worldwide Box Office Collection: रेड 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। 2018 की सुपरहिट फिल्म रेड का सीक्वल पहली वाली से भी ज्यादा कमाई कर रही है। इस फिल्म ने भारत से ज्यादा विदेशों में कमाल दिखाया है। पिछले 8 दिनों का रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन इंप्रेसिव है।


रेड 2 आठ दिन पहले 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने लीड रोल निभाया है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया था। भारत में यह फिल्म सेंचुरी मारने के बहुत करीब है। अब इसका वर्ल्डवाइड क्या हाल है, चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।


वर्ल्डवाइड छा गई रेड 2अजय देवगन स्टारर थ्रिलर ड्रामा रेड 2 के साथ सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी इसे टक्कर नहीं दे पाई। इस फिल्म ने दुनियाभर में अपनी बदशाहत बरकरार रखी है, वो भी भारत-पाकिस्तान की टेंशन के बीच। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ही वर्ल्डवाइड सेंचुरी मार दी थी। अब इसने आठवें दिन तक कितना कमा लिया है, यह जानना और भी दिलचस्प है।


बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अजय देवगन की रेड 2 ने सिर्फ ओवरसीज मार्केट में आठ दिनों के अंदर करीब 17 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस लिहाज से दुनियाभर का अभी तक का कलेक्शन 129.66 करोड़ रुपये हो गया है। बात करें रेड 2 के इंडियन ग्रॉस कलेक्शन की तो इसने अभी तक 115 करोड़ रुपये के ऊपर ग्रॉस बिजनेस कर लिया है। वहीं, नेट कलेक्शन 96 करोड़ रुपये के पार हो चुका है।


घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का हाल

रेड 2 ने गुरुवार को 5.61 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इससे पहले कमाई 4.75 करोड़ रुपये थी। दोनों दिनों का कलेक्शन मंगलवार से भी कम है। इस दिन अकेले रेड 2 सात करोड़ कमा ले गई थी। यहां देखिए रेड 2 का बॉक्स ऑफिस ग्राफ...

पहला दिन - 19.25 करोड़
दूसरा दिन - 12 करोड़
तीसरा दिन - 18 करोड़
चौथा दिन - 22 करोड़
पांचवां दिन - 7.5 करोड़
छठा दिन - 7 करोड़
सातवां दिन - 4.75 करोड़
आठवां दिन - 5.61 करोड़
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]