Prithvi Shaw को IPL 2025 ने ठुकराया तो इस लीग ने अपना कर बनाया आइकन प्लेयर, सूर्या, अय्यर के नाम भी शामिल

पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनकी वापसी की राह आसान नहीं है। आईपीएल-2025 में भी उन्हें खरीदार नहीं मिला था। लेकिन इस बीच एक लीग ने पृथ्वी को अपना आइकन प्लेयर बनाया है। ये लीग पृथ्वी की टीम इंडिया में वापसी के रास्ते खोल सकती है।
पृथ्वी शॉ को आईपीएल में किसी ने नहीं खरीदा था
पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनकी वापसी की राह आसान नहीं है। आईपीएल-2025 में भी उन्हें खरीदार नहीं मिला था। लेकिन इस बीच एक लीग ने पृथ्वी को अपना आइकन प्लेयर बनाया है। ये लीग पृथ्वी की टीम इंडिया में वापसी के रास्ते खोल सकती है।

पृथ्वी शॉ को एक समय भारत का उभरता हुआ सितारा माना जाता था। उनको लेकर कहा जाता था कि वह आने वाले दिनों में भारतीय टीम के बड़े बल्लेबाज होंगे और टीम की अगुआई तक करेंगे। लेकिन खराब फॉर्म और फिटनेस ने पृथ्वी को काफी पीछे कर दिया। इतना पीछे कि आईपीएल-2025 में पृथ्वी पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। हालांकि, अब पृथ्वी को एक और लीग का सहारा मिला है जिसने उसे अपना आइकन प्लेयर बनाया है।
भारत में आईपीएल की तर्ज पर हर राज्य की टी20 लीग होनी लगी है। ऐसी ही लीग मुंबई क्रिकेट में होती है जिसे मुंबई टी20 लीग कहा जाता है। इस लीग का तीसरा सीजन आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद शुरू होगा और पृथ्वी को इस लीग का आइकन प्लेयर बनाया गया है।
इन लोगों के भी हैं नाम
लीग में कुल आठ खिलाड़ियों को आइकन प्लेयर बनाया गया है। पृथ्वी के अलावा इसमें सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे और तुषार देशपांडे के नाम शामिल हैं। इस लीग में आठ फ्रेंचाइजी हैं और हर फ्रेंचाइजी अपने लिए एक आइकन प्लेयर चुनेगी। इस लीग की नीलामी के लिए मुंबई क्रिकेट संघ जल्द ही तारीखों का एलान करेगी। ये लीग छह साल बाद वापसी कर रही है और इसका तीसरा सीजन खेला जाएगा। लीग का आखिरी सीजन कोविड से पहले खेला गया था।
लीग में मुंबई के जाने-माने नाम देखने को मिलेंगे। इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच अभिषेक नायार और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे इस लीग में कोचिंग करते हुए नजर आएंगे।
पृथ्वी पर रहेंगी नजरें
इस लीग में सबसे ज्यादा नजरें पृथ्वी शॉ पर रहेंगी। शॉ टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं और ये लीग उनको मौका देगी कि वह इस बात को साबित करें कि उनमें अभी भी वो प्रतिभा बाकी है जो करियर के शुरुआती दिनों में उनमें देखने को मिली थी। पृथ्वी के लिए टीम इंडिया में वापसी की राह आसान नहीं है। हालांकि, उनके लिए दरवाजे अभी पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं, लेकिन उनको वापसी के लिए अब असाधारण प्रदर्शन करना होगा तभी उनकी लीग में वापसी तय है।

Post A Comment
No comments :