पाकिस्तान से तनाव के बीच इंडियन नेवी कर रही युद्धाभ्यास, क्या कुछ बड़ा करने वाली है सरकार?

भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तत्परता को फिर से प्रमाणित करने के लिए जहाज-रोधी फायरिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह फायरिंग अभ्यास किया गया। इसके पहले आईएनएस सूरत से हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण हुआ था।
जहाज-रोधी फायरिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया (फोटो: @indiannavy)
पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन की तैयारी में है। पाकिस्तान से इस तनातनी के बीच भारतीय नौसेना युद्धाभ्यास में जुटी है। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि नौसेना ने लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तत्परता को फिर से प्रमाणित करने के लिए जहाज-रोधी फायरिंग को अंजाम दिया।
नौसेना की तरफ से ये फायरिंग अभ्यास भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच किया जा रहा है। इसके पहले आईएएस सूरत से हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। वहीं चर्चा इस बात की भी है कि पाकिस्तान भी एक नई मिसाइल का परीक्षण कर सकता है।
नौसेना ने दी जानकारीभारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, 'भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को फिर से प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई जहाज-रोधी फायरिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।'
उन्होंने कहा, 'भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी और किसी भी तरह से देश के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए तैयार है।' पाकिस्तान ने अरब सागर में नो-फ्लाई जोन घोषित किया हुआ है। नाविकों को भी इस क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है।
नेवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर युद्धाभ्यास के कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। बता दें कि भारत के एक्शन के डर से पाकिस्तान में खौफ पसरा हुआ है। पाकिस्तानी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने का वादा किया है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :