Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

दुनियाभर में कौन-सा देश अपनी आर्मी पर करता है सबसे ज्यादा खर्च? रिपोर्ट देख सदमे में चला जाएगा पाकिस्तान

दुनियाभर में कौन-सा देश अपनी आर्मी पर करता है सबसे ज्यादा खर्च? रिपोर्ट देख सदमे में चला जाएगा पाकिस्तान

स्वीडिश थिंक टैंक सिपरी ने एक रिपोर्ट जारी कर एक बड़ा खुलासा किया है जिससे पाकिस्तान की नींद उड़ सकती है। 2024 में भारत का सैन्य खर्च पाकिस्तान से करीब नौ गुना ज्यादा रहा। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार सैन्य खर्च के लिहाज से विश्व में पांचवें सबसे बड़े देश भारत का सैन्य व्यय 1.6 फीसदी से बढ़कर 86.1 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है।

सिपरी की रिपोर्ट में सैन्य व्यय का हुआ खुलासा (फाइल फोटो)

HIGHLIGHTSदुनियाभर में सैन्य खर्चे में 5वें स्था पर है भारत
सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार 9वें स्थान पर है पाक


पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रमुख स्वीडिश थिंक टैंक सिपरी ने एक रिपोर्ट जारी कर एक बड़ा खुलासा किया है, जिससे पाकिस्तान की नींद उड़ सकती है। इस अध्ययन के मुताबिक, 2024 में भारत का सैन्य खर्च पाकिस्तान से करीब नौ गुना ज्यादा रहा।


स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार, सैन्य खर्च के लिहाज से विश्व में पांचवें सबसे बड़े देश भारत का सैन्य व्यय 1.6 फीसदी से बढ़कर 86.1 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। वहीं पाकिस्तान का सैन्य व्यय 10.2 अरब अमेरिकी डॉलर रहा




इन प्रमुख देशों का वैश्विक सैन्य व्यय में है 60 प्रतिशत योगदान

सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में शीर्ष पांच सैन्य खर्च वाले देशों में अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी और भारत का वैश्विक सैन्य व्यय 60 प्रतिशत योगदान है। इन देशों का संयुक्त व्यय 1635 अरब डॉलर है।

रिपोर्ट के अनुसार, चीन का सैन्य व्यय 7.0 प्रतिशत बढ़कर अनुमानत: 314 अरब डॉलर हो गया है। वहीं यूरोपीय सैन्य खर्च की बात करे तो ये शीत युद्ध के स्तर से पार कर यूरोप (रूस सहित) सैन्य खर्च 17 प्रतिशत बढ़कर 693 अमेरिकी डॉलर हो गया है।



यूक्रेन युद्ध के चलते सैन्य खर्च में बढ़ोतरी है जारी

रूस और यूक्रेन में चल रहे जंग के तीसरे वर्ष में पहुंचने के चलते पूरे महाद्वीप में सैन्य खर्च में बढ़ोतरी जारी रही। यही वजह है कि यूरोपीय सैन्य खर्च शीत युद्ध के अंत में दर्ज स्तर को भी पार कर चुका है।

मध्य और पश्चिमी यूरोप में जर्मनी ने किया सर्वाधिक खर्च

सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य और पश्चिमी यूरोप के कई देशों ने 2024 में अपने सैन्य व्यय में अभूतपूर्व वृद्धि देखी। जर्मनी का सैन्य खर्च 28 प्रतिशत से बढ़कर 88.5 अरब डॉलर हो गया है। जर्मनी अब मध्य और पश्चिमी यूरोप में सबसे अधिक खर्च करने वाला और विश्व में चौथा सबसे अधिक व्यय करने वाला देश बन गया है।



पोलैंड ने 31% बढ़ाया सैन्य खर्च

सिपरी की अध्ययन में यह भी पाया गया है कि पोलैंड ने अपने सैन्य व्यय में 31% की वृद्धि की है। पोलैंड का सैन्य खर्च 2024 में 31 प्रतिशत बढ़कर 38.0 बिलियन डॉलर हो गया है, जो पोलैंड के सकल घरेलू उत्पाद का 4.2 प्रतिशत है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]