Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर रूस ने दागी मिसाइल, तबाह हो गया वेयरहाउस

यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर रूस ने दागी मिसाइल, तबाह हो गया वेयरहाउस

रूस ने यूक्रेन में कीव में स्थित भारतीय दवा कंपनी कुसुम के वेयरहाउस पर मिसाइल से हमला कर दिया। भारत में यूक्रेन के दूतावास ने इस संबंध में जानकारी दी। एम्बेसी ने आरोप लगाया कि रूस यूक्रेन में भारतीय व्यवसायों को जानबूझकर निशाना बना रहा है। बता दें कि कुसुम भारतीय व्यवसायी राजीव गुप्ता के स्वामित्व वाली कंपनी है। यह यूक्रेन की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक है।

यूक्रेन के कीव में भारतीय फार्मा कंपनी कुसुम का वेयरहाउस स्थित है (फोटो: @MartinHarrisOBE)
पीटीआई, कीव। भारत में यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि शनिवार को यूक्रेन में एक भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर रूसी मिसाइल ने हमला किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में एंबेसी ने आरोप लगाया कि रूस भारत के साथ विशेष मित्रता का दावा करता है, लेकिन वह जानबूझकर यूक्रेन में भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है।

यूक्रेनी दूतावास ने लिखा, 'आज, यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी मिसाइल ने हमला किया। भारत के साथ विशेष मित्रता का दावा करते हुए मॉस्को जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनाई गई दवाओं को नष्ट कर रहा है।'


29 देशों में दवा कंपनी की उपस्थितिइससे पहले यूक्रेन में ब्रिटेन के राजदूत मार्टिन हैरिस ने दावा किया था कि रूसी हमलों ने कीव में एक प्रमुख दवा गोदाम को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि हमला रूसी ड्रोन द्वारा किया गया था। हालांकि हमला किस कंपनी पर हुआ था, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी थी।

अब भारत में यूक्रेनी दूतावास ने स्पष्ट कर दिया है कि हमला भारतीय फार्मा कंपनी कुसुम के वेयरहाउस पर हुआ। अपनी वेबसाइट पर, कुसुम हेल्थकेयर ने कहा कि इसकी उपस्थिति 29 देशों में है, जिसमें यूक्रेन, मोल्दोवा, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, केन्या, आइवरी कोस्ट, बेनिन, बुर्किना फासो, इथियोपिया, नाइजर, कैमरून, माली और तंजानिया शामिल हैं।


रूस कर रहा यूक्रेन पर बमबारीपिछले कुछ दिनों में रूस ने यूक्रेन में कई ठिकानों पर बमबारी की है, जबकि अमेरिका कीव और मॉस्को के बीच युद्ध विराम के लिए दबाव बना रहा है। यूक्रेन में युद्ध विराम पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।
शनिवार को ठीक एक महीना हो गया, जब रूस ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित पूर्ण अंतरिम युद्ध विराम को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपना आक्रमण जारी रखा, जबकि यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने आरोप लगाया कि रूस शांति के लिए एकमात्र बाधा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]