Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारतीय जहाज के कप्तान और चालक दल ने बहादुरी के लिए जीता पुरस्कार, लाल सागर बचाव अभियान में दिखाया था कौशल

भारतीय जहाज के कप्तान और चालक दल ने बहादुरी के लिए जीता पुरस्कार, लाल सागर बचाव अभियान में दिखाया था कौशल

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) ने समुद्र क्षेत्र में बहादुरी के लिए अपने 2024 पुरस्कारों में भारतीय नाविकों की असाधारण बहादुरी और साहस को पुरस्कृत किया है। आईएमओ परिषद ने 10 जुलाई 2024 को अपनी कार्यवाही में कैप्टन अविनाश रावत और ऑयल टैंकर मार्लिन लुआंडा के चालक दल की उनकी असाधारण बहादुरी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के लिए सराहना की है।

भारतीय जहाज के कप्तान और चालक दल ने बहादुरी के लिए जीता पुरस्कार जीता


अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) ने समुद्र क्षेत्र में बहादुरी के लिए अपने 2024 पुरस्कारों में भारतीय नाविकों की असाधारण बहादुरी और साहस को पुरस्कृत किया है। आईएमओ परिषद ने 10 जुलाई, 2024 को अपनी कार्यवाही में कैप्टन अविनाश रावत और ऑयल टैंकर मार्लिन लुआंडा के चालक दल की उनकी असाधारण बहादुरी, नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के लिए सराहना की है।
चालक दल के प्रयास, नौसेना बलों की सहायता से महत्वपूर्ण समर्थन के साथ, चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने, जहाज को बचाने और संभावित पर्यावरणीय आपदा को रोकने में महत्वपूर्ण थे।
इसके अतिरिक्त, कैप्टन ब्रिजेश नांबियार और भारतीय नौसेना जहाज आईएनएस विशाखापत्तनम के चालक दल को मार्लिन लुआंडा पर अग्निशमन प्रयासों में शामिल होने के उनके उल्लेखनीय साहस और संकल्प के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

अत्यधिक खतरनाक माल ले जाते समय जहाज पर ईरानी समर्थित हौथी विद्रोहियों ने एक जहाज-रोधी बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया था। आग बुझाने और एक महत्वपूर्ण पतवार दरार को सील करने के लिए उपकरणों और कर्मियों के उनके प्रभावी उपयोग ने जान की रक्षा के साथ साथ एक गंभीर समुद्री प्रदूषण की घटना को रोक दिया।

वार्षिक पुरस्कार समारोह समुद्री सुरक्षा समिति के 109वें सत्र के दौरान 2 दिसंबर 2024 को लंदन में आईएमओ मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]