मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आज शाम बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल पहुंचने पर हेलीपेड में वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय यहां एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, जिला पंचयात क़े सभापति श्री नवीन मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बार्वे, उपाध्यक्ष श्री रामकुमार साहू, श्रीमती श्याम बाई साहू, श्री राजेश जायसवाल, श्री गणेश साहू, श्री मेला राम साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
Labels
States
Post A Comment
No comments :