Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, हिरासत में होते हुए भी इस वजह से हुआ एनकाउंटर

आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, हिरासत में होते हुए भी इस वजह से हुआ एनकाउंटर

रविवार की सुबह पुलिस आरोपी थिरुवेंगदम को माधवरम के पास एक जगह पर ले गई ताकि वे हथियार बरामद किए जा सकें जिनका इस्तेमाल उन्होंने आर्मस्ट्रांग की हत्या में किया था। इसी दौरान थिरुवेंगदम ने एक एसआई पर हमला करने और पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थिरुवेंगदम पर पुलिस ने गोली चला दी।


आरोपी थिरुवेंगदम ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। (फाइल फोटो)

HIGHLIGHTSआरोपी थिरुवेंगदम ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की
अस्पताल में डॉक्टरों ने थिरुवेंगदम को मृत घोषित किया


जागरण डिजिटल डेस्क, चेन्नई। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के तमिलनाडु चीफ के आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल हिस्ट्रीशीटर थिरुवेंगदम को पुलिस ने माधवरम में हुए मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस ने आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी संदिग्धों से पांच दिनों तक पुलिस हिरासत में पूछताछ कर रही थी।

दरअसल, रविवार की सुबह पुलिस आरोपी थिरुवेंगदम को माधवरम के पास एक जगह पर ले गई, ताकि वे हथियार बरामद किए जा सकें जिनका इस्तेमाल उन्होंने आर्मस्ट्रांग की हत्या में किया था। इसी दौरान थिरुवेंगदम ने एक एसआई पर हमला करने और पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी।
आरोपी थिरुवेंगदम ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की

हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थिरुवेंगदम पर पुलिस ने गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गया, इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि थिरुवेंगदम बीएसपी के तिरुवल्लूर जिला अध्यक्ष थेन्नारासु उर्फ ​​थेन्ना की हत्या के आरोपियों में से एक था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]