Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चुनावी दंगल के लिए BJP सजाएगी कबड्डी के मैदान, युवाओं को साधने के लिए हर गांव में चलेगा अभियान

चुनावी दंगल के लिए BJP सजाएगी कबड्डी के मैदान, युवाओं को साधने के लिए हर गांव में चलेगा अभियान




Lok Sabha Election 2024 लोकसभा के चुनावी दंगल में उतरने के लिए राजनीतिक दलों ने कसरत तेज कर दी है। भाजपा भी अलग-अलग वर्गों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के अभियान-कार्यक्रम बना रही है। जय जवान-जय किसान के संदेश के साथ भूतपूर्व सैनिकों के लिए अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा ने 2014 के बाद से ग्रामीण इलाकों में भी अपनी पकड़ मजबूत की है।

जितेंद्र शर्मा, नई दिल्ली। लोकसभा के चुनावी दंगल में उतरने के लिए राजनीतिक दलों ने कसरत तेज कर दी है। भाजपा भी अलग-अलग वर्गों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के अभियान-कार्यक्रम बना रही है। अब गांवों में रहने वाली बड़ी आबादी के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने कमर कस ली है।

ग्रामीण युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए जहां सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की तर्ज पर हर जिले में कबड्डी प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया गया है, वहीं जय जवान-जय किसान के संदेश के साथ भूतपूर्व सैनिकों के लिए अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कभी शहरी क्षेत्र की पार्टी कही जाने वाली भाजपा ने 2014 के बाद से ग्रामीण इलाकों में भी अपनी पकड़ मजबूत की है।




इसकी काट के लिए विपक्षी दल ग्रामीणों-किसानों से जुड़े मुद्दों को समय-समय पर हवा देने का प्रयास करते हैं, वहीं भाजपा का प्रयास है कि ग्रामीण मतदाता उसके पाले में बने रहें। किसानों के लिए लाभकारी नीतियां-योजना बनाने पर मोदी सरकार जोर दे भी रही है और अब चुनावी अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा ने संगठन की कुछ गतिविधियों की रूपरेखा बनाई है।

कई कार्यक्रम भूतपूर्व सैनिकों के लिए होंगे

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि मोर्चा द्वारा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की तर्ज पर ही हर जिले में कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। चूंकि, कबड्डी में ग्रामीण युवाओं की रुचि अधिक रहती है, इसलिए इस आयोजन से गांवों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का संपर्क बढ़ेगा। इसी तरह कुछ कार्यक्रम भूतपूर्व सैनिकों के लिए होंगे।


बड़ी संख्या में ग्रामीण भारतीय सेना, अर्द्धसैनिक बल या पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होकर गांवों में लौटते हैं। इनमें राष्ट्र भावना भी काफी मजबूत होती है। सेवानिवृत्त सैनिक किसानों के परिवारों से हैं, इसलिए इनके माध्यम से भाजपा जय जवान-जय किसान का संदेश प्रसारित करेगी। चाहर ने बताया कि कुछ कार्यक्रम अभी नवंबर में शुरू कर दिए जाएंगे तो कुछ पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद किए जाएंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]