Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2100 के पार, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2100 के पार, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

उत्तरी अफ्रीका मोरक्को में आए अब तक के सबसे बड़े भूकंप के कारण कम से कम 2122 लोगों की मौत हो गई और 2400 से अधिक लोग घायल हो गए है। कुछ को गंभीर चोटें भी आई है। गौरतलब है कि शनिवार रात मोरक्को के शहर मारकेश में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। रविवार को इसी क्षेत्र में एक बार फिर धरती कांपी। इस समय इसकी तीव्रता 4.5 थी।
मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2100 के पार (Image: AP)

HIGHLIGHTSमोरक्को में अब तक 2,012 लोगों की हुई मौत
विशेष खोज और बचाव दल अभियान जारी
10 सितंबर को फिर से लगे भूकंप के झटके

रबात, एजेंसी। Morocco Earthqauke: उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप के बाद मौत के आंकड़ों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब तक इसकी संख्या 2 हजार से पार हो चुकी है। बचावकर्मियों ने 9 सितंबर की रात आए शक्तिशाली भूकंप से बचे लोगों की तलाश तेज कर दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अल अजीरा की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि उत्तरी अफ्रीका में आए अब तक के सबसे बड़े भूकंप के कारण कम से कम 2,122 लोगों की मौत हो गई और 2,400 से अधिक लोग घायल हो गए है। कुछ को गंभीर चोटें भी आई है।


एक के बाद एक लग रहे भूकंप के झटके

गौरतलब है कि, शनिवार (9 सितंबर) रात मध्य मोरक्को में स्थित देश का चौथा सबसे बड़ा शहर मारकेश में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। रविवार (10 सितंबर) को इसी क्षेत्र में एक बार फिर धरती कांपी। इस समय इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई।



भूकंप के कारण मारकेश से 60 किलोमीटर (37 मील) दूर तफेघाघते पर्वतीय गांव की लगभग हर इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मोरक्को के सैन्य कर्मियों द्वारा जिंदा बचे लोगों और मृतकों के शवों की तलाशी की जा रही है। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया था।



'X' (पूर्व में ट्विटर) संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, 'मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।'
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]