Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Fukrey 3 एक्टर पंकज त्रिपाठी ने बर्थडे बैन करने पर कही ऐसी मजेदार बात, अनुष्का शर्मा भी हुईं हंस-हंसकर लोट-पोट

Fukrey 3 एक्टर पंकज त्रिपाठी ने बर्थडे बैन करने पर कही ऐसी मजेदार बात, अनुष्का शर्मा भी हुईं हंस-हंसकर लोट-पोट

Fukrey 3 पंकज त्रिपाठी जितने अच्छे अभिनेता हैं उतनी ही साधारण लाइफ वो जीते हैं। उनके मुंह से निकले शब्द फैंस के चेहरों पर मुस्कान ले आते हैं ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। जब सोशल मीडिया बर्थडे बैन को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पायीं।



HIGHLIGHTSपंकज त्रिपाठी की बात सुन नहीं रुकी अनुष्का शर्मा की हंसी
सोशल मीडिया पर बर्थडे बैन को लेकर बोले पंकज त्रिपाठी
जल्द ही 'फुकरे-3' में दिखेंगे पंकज त्रिपाठी

नई दिल्ली, जेएनएन। Fukrey 3 Actor Pankaj Tripathi: बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लेते हैं। छोटे-छोटे किरदारों से अपनी शुरुआत करने वाले अभिनेता आज के समय में हिंदी सिनेमा में एक बड़ा नाम हैं।

उनके चाहने वाले सिर्फ उनकी शानदार एक्टिंग के लिए ही उन्हें पसंद नहीं करते, बल्कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले पंकज त्रिपाठी अपनी सादगी और सरलता से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं।

उनकी सिम्पल बातें भी लोगों के चेहरों पर मुस्कान ले आती हैं और ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब अनुष्का शर्मा पंकज त्रिपाठी को बर्थडे को लेकर दिए गए स्टेटमेंट के बाद अपनी हंसी नहीं रोक सकीं।
पंकज त्रिपाठी ने बर्थडे को सोशल मीडिया पर बैन करने की कही बात

जल्द ही फुकरे 3 में नजर आने वाले पंकज त्रिपाठी के जन्मदिन को लेकर दिए गए स्टेटमेंट को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। इस वायरल वीडियो में पंकज त्रिपाठी बर्थडे को लेकर समस्या पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह कहते हैं,


सोशल मीडिया के दौर में आजकल एक अलग समस्या है। जिसका जन्मदिन होता है, उसे दिन भर ट्विटर पर लगा देते हैं। पूरे दिन बैठे रहो उनको थैंक यू बोलो। जन्मदिन है तो छोड़ दो यार, नहीं तो ये बैन कर देना चाहिए कि जन्मदिन सोशल मीडिया पर नहीं बनाना है। जिसका बर्थडे है, उसे अपने मन का करने दो, दिन भर खुद बैठा या फिर चार लोग लगाने पड़ते हैं, जो आपको आकर बताए।

अनुष्का शर्मा ने दिया ऐसा जवाब

सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी के बर्थडे बैन के इस बयान को सुनने के बाद 'चकड़ा एक्स्प्रेस' एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पायीं और उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर हंसी के मारे आंखों से निकलने वाला इमोजी लगाया। अनुष्का शर्मा के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही अपना कमबैक करेंगी।

हालांकि, इस बार वह फिल्मी परदे पर नहीं, बल्कि ओटीटी पर नजर आएंगी। इसके अलावा फुकरे 3 में 'पंडित जी' बनकर पंकज त्रिपाठी अपने दर्शकों को गुदगुदाने के लिए कमर कस चुके हैं। उनकी फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]