Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Sumbul Touqeer Khan ने कराई पिता तौकीर खान की दूसरी शादी



HighLightsसुम्बुल तौकीर खान के पिता ने रचाई दूसरी शादी
सुम्बुल ने शेयर की शादी के फंक्शन से कई फोटोज
पिता की दूसरी शादी के लिए खुश हैं सुम्बुल तौकीर खान
'इमली' फेम एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके पिता तौकीर खान ने दूसरी शादी कर ली है। सुम्बुल ने पापा की शादी के फंक्शन से कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह अपने पिता के लिए बेहद खुश नजर आ रही हैं।

सुम्बुल के पिता ने की दूसरी शादी

19 साल की सुम्बुल तौकीर ने पिता तौकीर खान की दूसरी शादी कराई है। वह उनकी बहन सान्या पिछले 10 वर्षों से इस कोशिश में थीं कि वह अपने पिता का दोबारा घर बसता देख सकें। इसके लिए वह उन्हें काफी समय से मनाने की कोशिश कर रही थीं, और आखिर में उनकी यह कोशिश रंग भी लाई। 18 जून को सुम्बुल के पिता ने निलोफर नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। शादी के फंक्शन से सुम्बुल ने कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।


सुम्बुल ने शेयर की वेडिंग फंक्शन से फोटो

सुम्बुल तौकीर ने इंस्टाग्राम पर पिता की दूसरी शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बहन सान्या के साथ डांस करते हुए फोटो शेयर की है।



एक तस्वीर में सुम्बुल ने हाथों में मेहंदी लगवाते नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर शादी की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है। इसके अलावा उनकी अपने पिता और बहन के साथ निकाह पढ़ते हुए भी फोटो है।


नहीं दिखीं दुल्हन की फोटो

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुम्बुल ने स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने सिल्वर ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। वेवी हेयर्स और लाइट मेकअप में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी न्यू मॉम की तस्वीरें नहीं दिखाईं, मगर फैंस को उम्मीद है कि सुम्बुल की नई मां का चेहरे का दीदार भी उन्हें जल्द ही होगा।

बता दें कि जब सुम्बुल छह साल की थीं, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उनकी नई मां निलोफर भी तलाकशुदा हैं, और उनकी छह साल की बेटी इजरा है। तौकीर खान और निलोफर की शादी होने से पूरे खान परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]