Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अभी नहीं भरा है CBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा फार्म तो जल्दी करें, बचे हैं सिर्फ 48 घंटे, 17 जुलाई से होगा एग्जाम

सप्लीमेंट्री परीक्षा फार्म अब तक नहीं भरा तो अब केवल दो दिन बाकी।

सीबीएसई की वर्ष 2023 की सप्लीमेंट्री परीक्षा फार्म अब तक आपने नहीं भरा है तो अब केवल दो दिन शेष रह गए हैं। विद्यार्थी 15 जून तक सीबीएसई की वेबसाइट पर आनलाइन फार्म भर सकते हैं। सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जुलाई को शुरू होगी।

कक्षा 12वीं के सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन यानी 17 जुलाई को ही हो जाएगी। वहीं कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जुलाई को शुरू होकर 22 जुलाई तक चलेगी। सीबीएसई के रेगुलर व प्राइवेट अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में शामिल होने के लिए 15 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनईपी में दिए गए सुझावों के मद्देनजर सीबीएसई ने कंपार्टमेंट परीक्षा का नाम बदलकर सप्लीमेंट्री परीक्षा कर दिया है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थी किन्हीं दो विषयों और 12वीं के विद्यार्थी किसी एक विषय में परीक्षा फार्म भर सकते हैं।

केवल तीन बार ही उत्तीर्ण होने का अवसर देगा सीबीएसई

सीबीएसई विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने का केवल तीन मौका ही प्रदान करेगा। दो बार रेगुलर परीक्षार्थी के तौर पर और तीसरी बार प्राइवेट परीक्षार्थी के तौर पर छात्र परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। तीसरी बार भी यदि कोई परीक्षार्थी उत्तीर्ण नहीं होता है तो उन्हें उसके बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा। उदाहरण के तौर पर वर्ष 2022 में फेल छात्र ने यदि कंपार्टमेंट दिया था तो उन्हें 2023 में एक और बार रेगुलर छात्र ही तरह फार्म भरने का मौका मिलेगा। 2024 में प्राइवेट भर सकेंगे, लेकिन उसके बाद कोई मौका नहीं।

17 जुलाई को सप्लीमेंट्री परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 12वीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा सोमवार 17 जुलाई को केवल एक दिन ही होगी। वहीं कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जुलाई को शुरू होगी। इसकी डेटशीट जारी हो गई है। सप्लीमेंट परीक्षा फार्म के लिए 300 रुपये प्रति विषय शुल्क लगेंगे। नेपाल के स्कूली छात्रों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये प्रति विषय और भारत के बाहर अन्य देशों के लिए 2,000 रुपये प्रति विषय शुल्क लगेंगे। अंतिम तिथि के बाद 16-17 जून को दो हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।

कक्षा 10वीं की डेटशीट17 जुलाई : गणित
18 जुलाई : अंग्रेजी
19 जुलाई : हिंदी
20 जुलाई : विज्ञान
21 जुलाई : आइटी, सीए, म्यूजिक
22 जुलाई : सामाजिक विज्ञान
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]