Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जापान में सैन्य ट्रेनिंग के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत और दो घयाल; आरोपी गिरफ्तार

जापान में सैन्य ट्रेनिंग के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग,

जापान के गिफू शहर में सैन्य ट्रेनिंग के दौरान जापानी सेल्फ-डिफेंस फोर्सेस के एक सदस्य ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस घटना को अंजाम देने के आरोप मेंजापान आत्मरक्षा बल के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसने ट्रेनिंग के दौरान फायरिंग की जिसमें तीन सदस्यों को गोली लगी थी और उनमें से एक की मौत हो गई है। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि एक 18 वर्षीय एसडीएफ सदस्य ने फायरिंग गन से तीन अन्य कर्मियों को घायल कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई।

सुबह 9 बजे एसडीएफ शूटिंग रेंज में हुई फायरिंग

आत्मरक्षा बल के सदस्य को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने इस घटनाक्रम के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है। मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने घटना की जानकारी दी। यह घटना सुबह 9 बजे गिफू के केंद्रीय जापानी प्रान्त में हिनो सिटी की एसडीएफ शूटिंग रेंज में हुई थी। एसडीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी ने ताबड़तोड़ आठ गोलियां चलाई थी।
किसी नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं

जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में घायल होने वाले आरोपी में से एक सदस्य लगभग 50 सालों से जापानी सेल्फ-डिफेंस फोर्सेस में सेवा दे रहे थे, वहीं एक अन्य घायल युवक लगभग 20 सालों से सेवाएं दे रहे थे। हालांकि, उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। एनएचके ने कहा कि नागरिकों के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

गोलीबारी की घटनाओं से बढ़ाई चिंता

जापान में हिंसक अपराध और गोलीबारी की घटनाएं अत्यंत दुर्लभ हैं। वहां पर हर किसी के पास गन रखने का लाइसेंस नहीं प्राप्त होता है। जापान में जो भी व्यक्ति गन रखता है उसे कठोर जाँच प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है। लेकिन, हाल की कई हाई-प्रोफाइल घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। जुलाई 2022 में, पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति ने यूनिफिकेशन चर्च से अपने कथित संबंधों को लेकर ऐसा किया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]