Afghanistan: पांच दिन से लापता शख्स का शव उसके ही घर के बेसमेंट में लटका हुआ मिला, दोनों हाथ थे बंधे
अफगानिस्तान में पांच दिन से लापता एक व्यक्ति काबुल में अपने ही घर के बेसमेंट में लटका पाया गया। खामा प्रेस के साथ एक साक्षात्कार में काबुल पुलिस मुख्यालय ने घटना की पुष्टि की। तालिबान के खुफिया निदेशालय ने इस मामले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Afghanistan: पांच दिन से लापता शख्स का शव उसके ही घर के बेसमेंट में लटका हुआ मिला
काबुल, एजेंसी। अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी काबुल के तैमानी प्रोजेक्ट कॉलोनी में एक शख्स के लापता होने के पांच दिन बाद शनिवार को उसका शव मिला।
खामा प्रेस के मुताबिक, शख्स का शव उसके ही घर के बेसमेंट में लटका हुआ पाया गया। इस दौरान उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। खामा प्रेस के साथ एक साक्षात्कार में काबुल पुलिस मुख्यालय ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि तालिबान के खुफिया निदेशालय ने इस मामले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
बच्चों ने घर के बेसमेंट में पाया शव
अधिकारियों के मुताबिक, 45 वर्षीय कंबर अली के परिवार ने 13 जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में जब मृतक के बच्चे बेसमेंट में गए, तो उन्हें उसका शव मिला।
खामा प्रेस के अनुसार, फॉरेंसिक जांच के बाद शव को दफना दिया गया है। मृतक व्यक्ति के परिवार के अनुसार, घटना के सिलसिले में उसके दो रिश्तेदारों को अफगान सुरक्षा अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। हालांकि, व्यक्ति की हत्या कैसे की गई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हाल ही में अफगानिस्तान में रहस्यमय हत्याओं और आत्महत्याओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
4 अफगानों की हत्या
अफगानिस्तान में सेवा करते हुए एक ऑस्ट्रेलिया वेटरन पर चार अफगानों की हत्या का दोषी ठहराया है। ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट के जज एंथनी बेंसाको ने विक्टोरिया क्रॉस से नवाजे गए युद्ध नायक बेन रॉबर्ट स्मिथ को अफगानों की हत्या का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि स्मिथ भी कई क्षेत्रों में एक ईमानदार और विश्वसनीय गवाह नहीं थे।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :