Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आपके Aadhaar Card का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? घर बैठे जानें


आधार कार्ड अब एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। अधिकतर सरकारी योजनाओं और बैंकों से जुड़े काम में आधार कार्ड का ही इस्तेमाल होता है। आधार कार्ड में आपके नाम, पता, फोन नंबर से लेकर फिंगरप्रिंट तक की जानकारी छिपी होती है। ऐसे में कई बार लोगों को डर रहता है कि कहीं उनकी इस जानकारी का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। अगर आपको भी ऐसा ही कोई डर है तो आज हम इसे दूर करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

दरअसल आधार को मैनेज करने वाली यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) यह सुविधा देती है कि आप पता लगा सकें इसका इस्तेमाल कब और कहां हुआ है। खास बात है कि इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं हैं। यहां हम आपको वह तरीका बता रहे हैं, जिसके जरिये आप घर बैठे-बैठे आसानी से अपने आधार के इस्तेमाल (How To Check Aadhaar Card Misuse) की पूरी जानकारी ले सकते हैं। 

आधार कार्ड के इस्तेमाल का ऐसे लगाएं पता
इसके लिए आपको सबसे पहले आधार की वेबसाइट या इस लिंक (https://resident.uidai.gov.in/) पर जाना होगा। 
यहां आपको Aadhaar Services के नीचे  Aadhaar Authentication History का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करें। 
अब अपना आधार नंबर और सिक्यॉरिटी कोड डालकर Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी आएगा। 
OTP डालकर Submit पर क्लिक करें। 
अब Data Range के ऑप्शन में जाने के बाद आप 6 महीने तक का डेटा देख सकते हैं।
आपको पता लग जाएगा कि पिछले 6 महीनों में आधार का इस्तेमाल कब और कहां हुआ है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]