Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

India vs England: क्या मोटेरा पिच की ICC से शिकायत करेगा इंग्लैंड? जानें कोच क्रिस सिल्वरवुड ने क्या कहा


भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला दो दिन में ही समाप्त हो गया। मेहमान टीम इंग्लैंड पहली पारी में 112 और दूसरी पारी में 118 रन ही बना सकी। मैच के बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने मोटेरा की पिच की आलोचना की। ऐसी चर्चाएं थीं कि पिच की शिकायत को लेकर इंग्लैंड आईसीसी के पास भी जाएगी, लेकिन अब टीम के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने ऐसी सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

उन्होंने मोटेरा पिच के संबंध में आईसीसी में किसी भी तरह की ऑफिशियल शिकायत दर्ज करने की चर्चा को खारिज कर किया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उनकी टीम के दो दिन में हारने से पहले उन्हें विकेट के थोड़ी और देर तक अच्छा रहने की उम्मीद थी। भारत ने यह मैच 10 विकेट से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज ने हालांकि पिच को दोष देने के बजाय अपने स्पिनरों को जीत का श्रेय दिया।


सिल्वरवुड ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान जो रूट की बातों पर सहमति जताई, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत इस मुश्किल विकेट पर उनकी टीम से बेहतर खेला। रूट ने भारत की पहली पारी के दौरान शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ रन देकर पांच विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के कोच ने कहा कि हम ऐसी मुश्किलों में फंस गए, जिसका हमारे खिलाड़ियों ने पहले अनुभव नहीं किया था। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि विकेट थोड़ा और देर तक अच्छा रहेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह पूछने पर कि इंग्लैंड आईसीसी के समक्ष ऑफिशियल शिकायत दर्ज करेगा तो सिल्वरवुड ने कहा कि देखिए, हम निश्चित रूप से कुछ चीजों के बारे में चर्चा कर रहे हैं, लेकिन साथ ही हम वास्तव में इस बात से भी निराश थे कि हम हार गए और मैच के तीन दिन बचे थे। लेकिन दुर्भाग्य से मैच खत्म हो गया। उन्होंने कहा, ''इसलिए मेरे विचार से अब हम अगले मैच की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे लिए यह मायने रखता है कि हम इसकी भरपाई किस तरह करते हैं। हम इसके लिए सुनिश्चित कर सकते हैं कि हम चुनौती पेश करते हुए सीरीज को ड्रॉ कराएं।'' अंतिम टेस्ट 4 मार्च से शुरू होगा।


यह पूछने पर कि क्या चर्चाएं चल रही हैं तो कोच ने कहा कि हमने जवागल (श्रीनाथ, मैच रैफरी) से बात की है लेकिन यह पिच के बारे में नहीं थी। मुझे लगता है कि जो (रूट) और मैं इसके बारे में सचमुच बात करेंगे और देखेंगे कि यह कैसी रहती है। उन्होंने कहा कि हमें स्वीकार करना होगा कि हमें इन पिचों पर बेहतर होना होगा, ऐसी चीजें हैं जिसमें हम सुधार कर सकते हैं। आप पहली पारी को देखिए, हमारे पास ज्यादा रन बनाने और इस पिच का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने का मौका था।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]