Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रायपुर : वन विभाग की कार्रवाई: लगभग एक लाख रूपए मूल्य के सागौन चिरान सहित वाहन की जप्ती


प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी तथा वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर श्री कुमार निशांत के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा विगत दिवस 25 फरवरी को रात्रि 10 बजे बेलगहना परिक्षेत्र के करहीकछार के पास घेराबंदी कर 27 नग सागौन के चिरान सहित वाहन की जप्ती की कार्रवाई की गई। इसका मूल्य लगभग एक लाख रूपए आंका गया है। घेराबंदी के दौरान एक वाहन वेगन आर सी.जी.10 बीसी 3889 को सागौन चिरान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इस कार्रवाई में आरोपी ग्राम करहीकछार थाना कोटा के परमेश्वर पटेल के विरूद्ध वन अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान अभियान में परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना श्री विजय कुमार साहू, परिक्षेत्र सहायक मोहम्मद शमीम तथा श्री पंकज साहू, श्री मूलेश जोशी, श्री अजय श्रीवास, श्री शक्ति यादव आदि विभागीय अमला शामिल था। गौरतलब है कि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]