Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पेट्रोल के बाद अब डीजल 100 के करीब पहुंचा, जानें दिल्ली से पटना तक का रेट

Petrol Diesel Price Today 19th Feb 2021: आज लगातार 11वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को पेट्रोल 31 पैसे और डीजल 33 पैसे महंगा हुआ है। महंगाई की पिच पर पेट्रोल-डीजल की जोड़ी का शानदार फार्म जारी है। राजस्थान में नाबाद शतक के साथ पेट्रोल जहां तेजी बढ़  रहा है तो वहीं मध्य प्रदेश में अपने पहले शतक से केवल 1 रुपये 72 पैसे दूर है।

ब्रांडेड पेट्रोल 103.59 रुपये तो डीजल  96.50 रुपये लीटर

दोनों राज्यों में ब्रांडेड पेट्रोल पहले से ही 100 के पार बैटिंग कर रहा है। श्रीगंगानगर में ब्रांडेड पेट्रोल 103.59 रुपये तो डीजल  96.50 पैसे लीटर है। वहीं इंदौर में यही पेट्रोल 101.20 रुपये लीटर तो ब्रांडेड डीजल का दाम 92.21 रुपये लीटर है। देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल...


शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटर

डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर100.8292.83
इंदौर98.2888.94
भोपाल98.288.84
पुणे96.8785.99
मुंबई96.6287.67
पटना92.5485.84
चेन्नई92.2585.63
कोलकाता91.4184.19
दिल्ली90.1980.6
लखनऊ88.5680.98
अगरा88.3280.17
आइजोल87.4479.85
अहमदाबाद87.3686.8

स्रोत: आईओसी

साल 2021 में पेट्रोल अब तक 6.39 रुपये महंगा हो चुका है। हालांकि, जनवरी और फरवरी में महज 23दिन ही पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े।  वहीं इन्ही 23 दिनों में डीजल 6.72 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।  पिछले 10 महीने में ही इसके दाम में करीब 17 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है।


ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]