रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया 22 करोड़ 29 लाख 72 हजार रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास
सदभावना न्यूज़@छत्तीसगढ़ ब्यूरो
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 22 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत के 29 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से लगभग आठ करोड़ 79 लाख रूपए लागत से बनने वाले 11 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और 13 करोड़ 60 लाख रूपए लागत से पूर्ण हो चुके 18 निर्माणकार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया,उनमें 45 लाख 68 हजार रूपए की लागत सेरामलीला मैदान में शेड निर्माण10 लाख 31 हजार रूपए की लागत से इमली भाठा बांधा के पास मुक्ति धाम निर्माण कार्य, 12 लाख रूपए की लागत से लोहिया चैक का सौन्दर्यीकरण, एक करोड़ 15 लाख 58 हजार रूपए की लागत से महासमुंद के एनएच 53 से मुंगई माता पहुंचमार्ग, 45 लाख 29 हजार रूपए कीलागत से व्हीव्हीपीएटी के भंडारण के लिए गोदामनिर्माण, 33 लाख 82 हजार रूपए की लागत से शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक भवन एवं अधीक्षक सह चैकीदार अवास गृह का निर्माण, एक करोड़ 77 लाख 44 हजार रूपए की लागत से लाईवलीहुड कॉलेज में50 सीटर कन्या छात्रावास एवं अधीक्षिका सहचैकीदार आवास गृह का निर्माण, एक करोड़ 40 लाखरूपए की लागत से एमव्हीपीजी शासकीयम हाविद्यालय भवन में 8 अतिरिक्त कक्षों को निर्माणएवं विद्युतीकरण कार्य, एक करोड़ 62 लाख 76 हजाररूपए की लागत से सरायपाली विकासखंड केडुडुमचुंआ में 50 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम मेंभवन निर्माण, 26 लाख रूपए की लागत से बसना विकासखंड के भंवरपुर में पशु चिकित्सालय में भवन निर्माण एवं एक करोड़ 10 लाख 37 हजार रूपए कीलागत से महासमुंद 33/11 केव्ही उपकेन्द्र शामिल है।
श्री बघेल ने इसी प्रकार जिन कार्यों काशिलान्यास किया, उनमें तीन करोड़ 26 लाख रूपएकी लागत से खुसरूपाली से घांेच तक सड़क एवं पुलनिर्माण, 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत सेपिथौरा के बेल्डीह में हाई स्कूल भवन निर्माण, पांचकरोड़ 84 लाख 14 हजार रूपए की लागत सेपलसापाली के आश्रित ग्राम बेल्डीह तक सड़क एवंपुलिया निर्माण, 75 लाख 23 हजार रूपए की लागतसे सरायपाली विकासखंड के सिंघोड़ा में हाई स्कूलनिर्माण, 19 लाख 82 हजार रूपए की लागत सेलहंगर में, 16 लाख 89 हजार रूपए की लागत सेमुनगाडीह में, 13 लाख 6 हजार रूपए की लागत सेभावा में, 16 लाख 41 हजार रूपए की लागत सेबनपचरी में, 16 लाख 85 हजार रूपए बंदोरा में, 14लाख 52 हजार रूपए की लागत से चितमखार में, 15लाख 94 हजार रूपए की लागत से पुरूषोत्तमपुर में, 13 लाख 7 हजार रूपए की लागत से सेमलिया में, 10लाख 12 हजार रूपए की लागत से खैरझिटकी में, 29लाख 86 हजार रूपए की लागत से नूनपानी में, 37लाख 61 हजार रूपए की लागत से दुरूगपाली में, 25लाख 18 हजार रूपए की लागत से कोसमपाली में, 47 लाख 53 हजार रूपए की लागत से लखनपुर मेंएवं 25 लाख एक हजार रूपए की लागत से मोहनमुड़ामें नल-जल प्रदाय योजना शामिल है।
Post A Comment
No comments :