Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

लोगों के बीच मिसाल बन गए हैं बदायूॅ जिलाधिकारी

लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं जिलाधिकारी                

सदभावना न्यूज़@उत्तरप्रदेश ब्यूरो 

बदायूॅ। प्रशासनिक सेवा में बहुत कम ऑफिसर ऐसे होते हैं, जो अपने कामकाज को लेकर लोगों के बीच मिसाल बन जाते हैं। ऐसे ही बदायूॅ मे एक ऑफिसर हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह। डीएम दिनेश कुमार सिंह अपनी निस्वार्थ छवि और काम के प्रति गंभीर रवैये को लेकर लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बहुत कम समय में जिले की कुछ हद तक दिशा बदल दी है। खासकर सरकारी शिक्षा व्यवस्था सफाई व्यवस्था और राशन वितरण के प्रति डीएम चिंतित दिखाई देते हैं। ऐसे में जिलाधिकारी अलग-अलग स्कूलों का औचक निरीक्षण करते हैं और छात्रों को खुद पढ़ाते हैं। इतना ही नहीं डीएम नौनिहालों के साथ बैठकर खाना भी खाते हैं और छात्रो के साथ होली खेलते हैं जिससे बच्चे और उनके माता-पिता के साथ साथ सब लोग जिलाधिकारी की प्रशंसा करते हैं। जिलाधिकारी  सभी के चहेते हैं। जिलाधिकारी की बेहतर कार्यप्रणाली से जिलेवासी बेहद खुश हैं। जो कार्य जनप्रतिनिधियों को करने चाहिये, वह डीएम कर रहे हैं। इन दिनों विभागीय अधिकारी विभिन्न गांवों का खूब चक्कर काट रहे हैं और जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के गांवों की दहलीज पर पहुंचने से ग्रामीण जनता को भी लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी बच्चों संग बच्चे बन जाते हैं। जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालयो का निरीक्षण करके बच्चों की क्लास भी लेते हैं। एक विद्यालयो मे जब बच्चे अपनी-अपनी थाली-कटोरी और गिलास लेकर लाइन पर बैठकर मिड-डे-मिल ग्रहण करने पहुंचे तब जिलाधिकारी भी बच्चों के बीच लाइन में बैठ गए और भोजन करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जांचा कि बच्चों के लिये किस तरह का भोजन बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी की इस कार्यशैली से ग्रामीण काफी खुश नजर आये। सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए भी जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह बैठक करके आदेश करते हैं। जिलाधिकारी की सख्ती राशन माफियों पर साफ नजर आती है। सख्ती के चलते राशन माफियाओ ने मनमानी करना कुछ हद तक  खत्म कर दी है। जिससे राशन वितरण मे सुधार आया है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह वह अधिकारी हैं जो सच में जनता का दुख-दर्द समझते हैं और उसके समाधान के लिये जी-जान से जुट जाते हैं।जिलाधिकारी समय-समय पर गांव-गांव जाकर विद्यालयों , राशन कोटे पर जाकर  निरीक्षण करते हैं। जनता का जिलाधिकारी से बेहद जुड़ाव है। सदभावना न्यूज़@उत्तरप्रदेश ब्यूरो की रिपोर्ट 
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]