Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पंडित दीनदयाल के योगदान को किया याद



SADBHAVNA न्यूज़@मध्यप्रदेश ब्यूरो 


भोपाल:- रविवार को नरेला विधानसभा के बाग दिलकुशा मेे जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुष्पांजलि के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्व. उपाध्याय को बहुमुखी प्रतिभा का धनी व राष्ट्र सेवक बताया।

बाग दिलकुशा मे आयोजित कार्यक्रम मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता डा. रेहान सिदद्क़ी ने कहा कि पंडित उपाध्याय भारतीय दर्शनशास्त्र के प्रकांड विद्वान के साथ ही अर्थशास्त्री, समाजसेवी, इतिहासकार व उत्कृष्ट पत्रकार भी थे। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन में एकात्म मानवतावाद की अवधारणा दीनदयाल उपाध्याय की ही देन है। उन्होंने दीनदयाल को सच्चा राष्ट्र सेवक बताते हुए कहा कि वे राष्ट्र में सर्वधर्म समभाव की भावना के पक्षधर थे। सुभाष मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक वाणी ने पंडित दीनदयाल को राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल अखंड भारत के पक्षधर थे। कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद सुर्याकांत गुप्ता,, हेमंत बोराना, दानिश मंसुर,आशिश सोनी,संजय यादव, भाजपा सुभाष मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा खालिद बेग आदि मौजूद रहे।

सदभावना न्यूज़@मध्यप्रदेश ब्यूरो 

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]